{"_id":"6a418c3657d0e8c115072300","slug":"agra-football-academy-kicks-off-with-a-win-agra-news-c-365-1-sagr1044-108618-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा फुटबाल अकादमी का जीत के साथ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा फुटबाल अकादमी का जीत के साथ आगाज
विज्ञापन
एमएस चौहान स्मृति आगरा रीजन पुरुष फुटबाल लीग
आगरा। आगरा रीजन फुटबाल एसोसिएशन की ओर से रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एमएस चौहान स्मृति आगरा रीजन पुरुष फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ। आगरा फुटबाल अकादमी ने प्रतियोगिता में अपना आगाज जीत के साथ किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे उद्योगपति पूरन डाबर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
उद्घाटन मैच आगरा फुटबाल अकादमी और श्रीजी फुटबाल क्लब, मथुरा के बीच खेला गया। इसमें आगरा फुटबाल अकादमी ने 4-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से आर्यन यादव, आर्यन अदलखा, तेजीत सिंह खन्नूजा व विनीत ने एक-एक गोल किया। पूरी प्रतियोगिता में टीम ने विपक्षी को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया और तीन महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। दूसरे मुकाबले में यादव फुटबाल क्लब ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए सनराइज फुटबाल क्लब को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से वैभव और आदित्य सेठ ने एक-एक गोल किया।
सोमवार को मुकाबले पहला मैच केआर फुटबाल क्लब बनाम 9 पैरा के बीच और दूसरा मैच थ्राइव फुटबाल अकादमी बनाम यूनाइटेड फुटबाल क्लब बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबलों का संचालन रेफरी मनोहर सिंह चाहर एवं योगेश वर्मा ने किया। इस दौरान प्रमोद चौहान, राजेश कुलश्रेष्ठ, एसोसिएशन अध्यक्ष बिल्लू चौहान, रीनेश मित्तल, राघवेंद्र सिंह चौहान, मोहित वर्मा, सौरभ जसोरिया, जोगेंद्र सिंह चौहान और आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।