फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Football Academy became the champions, defeating Growing Star 2-1 in the final.

Agra News: आगरा फुटबॉल अकादमी बनी चैंपियन, फाइनल में ग्रोइंग स्टार को 2-1 से हराया

Sat, 06 Jun 2026 03:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jun 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Agra Football Academy became the champions, defeating Growing Star 2-1 in the final.
जिला फुटबॉल लीग
आगरा। जिला फुटबॉल लीग 2026-27 (अंडर-14 बालक वर्ग) के फाइनल मुकाबले में आगरा फुटबॉल अकादमी ने ग्रोइंग स्टार को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

ग्राम श्यामो स्थित फुटबॉल मैदान पर प्रतियोगिता के पांचवें और अंतिम दिन खेले गए खिताबी मुकाबले में आगरा फुटबॉल अकादमी ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने दो शानदार गोल दागे जबकि ग्रोइंग स्टार की ओर से एकमात्र गोल देवांश चौहान ने किया।
विज्ञापन

उधर, तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में एक्सटीन फुटबॉल अकादमी ने माधव के निर्णायक गोल की बदौलत विलेजर एफसी-1 को हराकर जीत दर्ज की। व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी आगरा फुटबॉल अकादमी का दबदबा रहा। टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले उबेश को बेस्ट स्कोरर चुना गया जबकि टीम के राजवी को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार प्रदान किया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब विलेजर एफसी-1 के रघुवीर को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता दल को 5100 रुपये, उपविजेता टीम को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में रेफरी मोहित, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह यादव और आशीष कदम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ फुटबॉलर अक्षय सिंह, आदित्य चौहान, कोच योगेश वर्मा का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed