{"_id":"5dd8b1138ebc3e54de04a8f1","slug":"agra-five-people-burnt-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ट्रॉला से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ट्रॉला से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले
Sat, 23 Nov 2019 05:27 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच लोग जिंदा जले
- फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से लौट रहे एक परिवार की कार आगे चल रहे ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगते ही कार में भीषण आग लग गई। उसमें सवार पांच लोग जिंदा जल गए। दंपती की बेटी टक्कर के दौरान कार से उछलकर दूर जा गिरी, जिससे वो घायल हो गई। उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ संतोष दिल्ली में उबर कैब में अपनी कार चलाते थे। शुक्रवार शाम को वो एटा के लिए चले। कार में सुनील, उसकी पत्नी विमला (32), बेटा लवकुश (10), बेटी वर्षा (16), मौसा बबलू (30) निवासी अलूपुरा, थाना कुरावली मैनपुरी, ममेरा भाई चंद्रशेखर (27) पुत्र बंगाली निवासी गुठना, थाना मेरापुर, फर्रुखाबाद सवार थे।
विज्ञापन
कार खुद सुनील चला रहे थे। मारुति रिट्ज कार एटा होते हुए थाना बागवाला क्षेत्र में तेज गति से जा रही थी। अल सुबह करीब चार बजे कार गांव हिम्मतपुर के पास आगे चल रहे सीमेंट के बोरों से लदे ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पूरा बोनट ट्रॉला में घुस गया। कार में आग लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे बची बेटी की जान
इस दौरान दंपती की 16 वर्षीय बेटी वर्षा किसी तरह खिड़की खुलने से उछल कर बाहर जा गिरी। तेज आवाज और आग की लपटों को देख पास ही भट्ठे पर काम कर हे मजदूर और गांव हिम्मतपुर के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सवार पांचों लोग जिंदा जल गए।
पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को ट्रॉला के नीचे से निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वर्षा को आगरा रेफर किया गया है। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित आला अफसरों ने घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।
मरने वालों के नाम
- सुनील कुमार उर्फ संतोष, 35 वर्ष
- विमला देवी, 32 वर्षीय
- लवकुश, 10 वर्ष
- बबलू, 30 वर्ष
- चंद्रशेखर, 27 वर्ष
पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को ट्रॉला के नीचे से निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वर्षा को आगरा रेफर किया गया है। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित आला अफसरों ने घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।
मरने वालों के नाम
- सुनील कुमार उर्फ संतोष, 35 वर्ष
- विमला देवी, 32 वर्षीय
- लवकुश, 10 वर्ष
- बबलू, 30 वर्ष
- चंद्रशेखर, 27 वर्ष