फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fatehpur Sikri Ex MLA Surajpal Singh passes away

आगरा: फतेहपुर सीकरी के पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Fri, 22 Oct 2021 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 08:05 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सूरजपाल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह तीन दिन से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नेताओं ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
Agra Fatehpur Sikri Ex MLA Surajpal Singh passes away
पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर सूरजपाल सिंह का शुक्रवार को दिल्ली में हृदयाघात से निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की शाम को उनका निधन हो गया। इससे शोक की लहर दौड़ गई। वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


मूल रूप से किरावली तहसील के गांव अकबरा के रहने वाले ठाकुर सूरजपाल सिंह वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी क्षेत्र की जनता ने उन्हें दोबारा से विधायक बनाया। बसपा के बाद कुछ दिनों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। 
विज्ञापन


10 अक्तूबर को उन्होंने लखनऊ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने के कयास भी शुरू हो गए थे। उनके करीबी साथी रहे पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल में हृदय संबंधी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था, जहां से उनके निधन का समाचार मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानी से शुरू किया था राजनीति का सफर
ठाकुर सूरजपाल ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत गांव अकबरा के प्रधान के रूप में की थी। वह वर्ष 1995 में प्रधान चुने गए थे। इसके बाद 2005 तक लगातार प्रधान रहे। फतेहपुरसीकरी से लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे कांग्रेस नेता राजबब्बर से संपर्क में आने के बाद वह 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

लंबू-छोटू की जोड़ी से जाने जाते थे: डॉ. धर्मपाल
पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि सूरजपाल से मित्रता तब से थी, जब वह प्रधान हुआ करते थे। विधायक बने तो लखनऊ एक ही गाड़ी से जाते थे। सचिवालय में किसी काम के लिए भी साथ ही जाते थे। लखनऊ में हम दोनों की जोड़ी को लंबू छोटू की जोड़ी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से लगा कि परिवार का व्यक्ति चला गया। उनकी कमी हमेशा खलेगी। राजनीति में भी उनके जैसी ईमानदारी कम मिलती है। 

भाजपाइयों ने जताया शोक
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा, केके भारद्वाज, शरद चौहान, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, गिरीश भारद्वाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed