{"_id":"68b1252593dc1b2bbc0e3642","slug":"agra-fake-food-inspector-arrest-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिठाई की दुकान पर पहुंचा नकली फूड इंस्पेक्टर...दुकानदार से की ऐसी डिमांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिठाई की दुकान पर पहुंचा नकली फूड इंस्पेक्टर...दुकानदार से की ऐसी डिमांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 29 Aug 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:27 AM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर मिठाई की दुकान से 5 हजार रुपये मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नकली फूड इंस्पेक्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानदार से 5 हजार रुपये मांगने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। रामबाग बस्ती हाथरस रोड निवासी धर्मवीर सिंह की यमुना ब्रिज घाट पर ठाकुर जी मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है।
उन्होंने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को दुकान पर एक युवक आया और बोला कि मेरा नाम देवेंद्र कुमार है और फूड इंस्पेक्टर हूं। मिठाइयों में कमी निकालकर 5 हजार रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने शक होने पर खाद्य विभाग में तैनात देवराज चौधरी को मोबाइल से युवक की फोटो भेजी। उन्होंने बताया कि विभाग में इस नाम का कोई फूड इंस्पेक्टर नहीं है। उस दिन युवक दुकान से चला गया।
27 अगस्त को आरोपी फिर से दुकान पर गया और 5 हजार रुपये की मांग करने लगा। दुकान सील करने की धमकी दी। उनकी सूचना पर फूड इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार और देवराज मौके पर आ गए। उनके पूछताछ करने पर युवक ने खुद को श्याम नगर टेढ़ी बगिया निवासी देवेंद्र बताया। दुकानदार और फूड इंस्पेक्टर ने देवेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया।