फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Faces 26-Hour PNG And CNG Shutdown 50,000 Homes and 30,000 Vehicles Affected

ध्यान दें: वाहनों को सीएनजी और घरों में पीएनजी का संकट, 26 घंटे तक रहेगा संकट...हो रही लाइन शिफ्टिंग

Mon, 15 Sep 2025 07:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 07:37 AM IST
सार

 आगरा में 26 घंटे तक सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गैस लाइन शिफ्टिंग के लिए ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से क्लोजर लिया गया है। 

विज्ञापन
Agra Faces 26-Hour PNG And CNG Shutdown 50,000 Homes and 30,000 Vehicles Affected
सीएनजी पंप। संवाद

विस्तार

 पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति सोमवार दोपहर 2 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक 26 घंटे के लिए आधे से ज्यादा शहर में बंद रहेगी। इस बंदी की वजह से शहर के करीब 50 हजार परिवार प्रभावित होंगे। परेशानी से बचने के लिए रविवार से ही एलपीजी सिलिंडर के लिए मारामारी शुरू हो गई। वहीं, छह सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी बंद रहेंगे, जिसके चलते हजारों वाहन चालकाें को सीएनजी के लिए भी जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 2 बजे से 26 घंटे तक पीएनजी संकट से जहां 50 हजार परिवार प्रभावित होंगे, वहीं करीब 30 हजार सीएनजी वाहनों को सीएनजी नहीं मिलेगी। सिकंदरा स्थित साइट-सी में नगर निगम द्वारा नाला का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से पीएनजी व सीएनजी की गैस लाइन शिफ्ट होंगी। इसके लिए गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी ग्रीन गैस लिमिटेड (गेल) ने 26 घंटे की गैस बंदी घोषित की है।
विज्ञापन


पीएनजी व सीएनजी संकट के मद्देनजर रविवार को दिनभर लोग एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए भटकते रहे। बुकिंग भी बढ़ गई हैं। उधर, ट्रांसपोर्ट नगर व जीवनी मंडी में सीएनजी भराने के लिए दिनभर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 75 हजार से अधिक घरेलू पीएनजी व व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। करीब 50 हजार से अधिक सीएनजी वाहन संचालित हैं। 26 घंटे की गैस बंदी से घरेलू उपभोक्ता प्रभावित होंगे। दूसरी तरफ सीएनजी गैस नहीं मिलने के कारण वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे।

गेल के सहायक प्रबंधक विपणन सूर्य प्रकाश गुप्ता के मुताबिक सीएनजी आपूर्ति के लिए शहर में ट्रांसपोर्ट नगर, ताजनगरी और कालिंदी विहार तीन मदर स्टेशन हैं। सिकंदरा एवं जीवनी मंडी में 10 ऑनलाइन स्टेशन और लोहामंडी और ईदगाह में 11 डॉटर स्टेशन हैं। गैस लाइन की मरम्मत व शिफ्टिंग के कारण ट्रांसपोर्ट नगर में दो सीएनजी स्टेशन और सिकंदरा, लोहामंडी व बिचपुरी में चार ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन बंद रहेंगे। कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी और शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, बिचपुरी व पथौली और इनके आसपास क्षेत्रों में घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं की पीएनजी आपूर्ति बंद रहेगी।


परेशान न हों उपभोक्ता
पीएनजी आपूर्ति प्रभावित होने के कारण एलपीजी गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर की आपूर्ति होगी। सिलिंडर के लिए मारामारी है, लेकिन उपभोक्ता परेशान न हों। उन्हें बुकिंग के 24 घंटे में सिलिंडर उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। - विपुल पुरोहित, अध्यक्ष, इंडेन वितरक संघ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed