{"_id":"5ced617cbdec22070c0914c7","slug":"agra-excise-department-action-against-liquor-mafia-two-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के बाद खुली आबकारी की नींद, भट्टियां नष्ट कराकर दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के बाद खुली आबकारी की नींद, भट्टियां नष्ट कराकर दो पकड़े
Wed, 29 May 2019 10:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद में धधक रहीं थी अवैध शराब की भट्टियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में जहरीली शराब से मौत के बाद आबकारी विभाग की नींद टूटी। शमसाबाद कस्बे के नगला सूरजभान की गढ़ी एवं वदे के वास में मंगलवार को आबकारी एवं थाना पुलिस ने दबिश देकर कच्ची शराब बनाए जाने का भंडाफोड़ किया। मौके से 45 लीटर शराब बरामद की गई। एक व्यक्ति और एक किशोरी को पकड़ा गया। अन्य लोग भाग गए। दोनों स्थानों से भारी मात्री में लहन नष्ट कराया गया।
पुलिस ने छापेमारी करके नगला सूरजभान की गढ़ी से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। काफी मात्रा में लहन नष्ट कराया। यहां से एक व्यक्ति रविंद्र उर्फ करूआ को हिरासत में लिया है। वहीं वदे के वास में छापा मारकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर किशोरी को हिरासत में लिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों गांवों में काफी समय से कच्ची शराब बनाने का काला धंधा चल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग सबकुछ जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं करती है। जब कभी कहीं वारदात हो जाती है, तो पुलिस कार्रवाई की खानापूर्ति के लिए आ जाती है।