फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra encounter, wounded soldier-punk

आगरा में मुठभेड़, सिपाही-बदमाश घायल

Mon, 25 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 25 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Agra encounter, wounded soldier-punk
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 एनएच-2 स्थित टेढ़ी बगिया के पास 100 फुटा रोड पर रविवार रात करीब आठ बजे दबिश देने गई पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी। पेट में गोली लगने से हरिपर्वत थाने में तैनात प्रदीप यादव (26) घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में फीरोजाबाद के टूंडला के रहने वाले बदमाश अर्जुन यादव की टांग में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए गए सिपाही और बदमाश की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

हरिपर्वत थाना पुलिस ने रविवार दोपहर को दो बदमाश पकड़े थे। उन्होंने ही बताया था कि उनके साथी 100 फुटा रोड इलाके में छिपे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरिपर्वत थाना से उप निरीक्षक सुखवीर सिंह चार सिपाहियों को लेकर पहुंचे। प्रदीप यादव समेत तीन सिपाही हरिपर्वत थाना के थे और एक एत्माद्दौला का नेत्रपाल।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ,बदमाश टेढ़ी बगिया पर शराब के ठेके के पास खड़े थे। पुलिस को देखते ही गोली चला दी। कुल चार फायर किए गए। एक गोली मैनपुरी के रहने वाले प्रदीप यादव के पेट में लगी। जवाब में पुलिस ने भी चार फायर किए। एक गोली बदमाश अर्जुन यादव के दाएं पैर की जांघ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों के पांव उखड़ गए। इस बीच सूचना पर आस-पास के थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल नाम के बदमाश को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार हो गया। राहुल ने पुलिस को बताया कि  फरार बदमाश कलुआ है। पुलिस ने बताया कि घायल सिपाही को पुष्पांजलि हास्पिटल और बदमाश अर्जुन को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed