फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, रेकी के बाद दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 08 Jul 2022 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder four miscreants arrested crime was executed after Reiki 
पिनाहट में दोहरे हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कस्बा पिनाहट में हुए दोहरे हत्याकांड और डकैती का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार निवासी व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी की दो जुलाई की रात को घर में ही हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन घटना का पता चला था। मामले में बेटे मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 15 लाख रुपए और 15 लाख के जेवरात लूटना बताया। पुलिस को सीसीटीवी में पांच बदमाश नजर आए थे। इससे पुलिस सुराग तलाश रही थी। बदमाश राजाखेड़ा रोड की तरफ गए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था। 



शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पिनाहट के गांव नया बांस निवासी गोलू, विपिन, गांव मदनपुर निवासी महेंद्र और मनसुख पुरा के बड़पुरा निवासी शेर सिंह शामिल हैं। एक आरोपी मंगल सिंह फरार है। आरोपियों से 97 हजार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

Agra Double Murder four miscreants arrested crime was executed after Reiki 
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपियों से पता चला है कि गोलू और विपिन ने पिछले साल दीपावली पर व्यापारी के घर की रेकी की थी। वारदात का प्लान बनाया था। मगर, सफल नहीं हो सके थे। 


Agra Double Murder four miscreants arrested crime was executed after Reiki 
आरोपियों को गाड़ी में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब फिर से चोरी का प्लान बनाया था। उन्हें पता था कि घर में सिर्फ वृद्ध दंपती रहते हैं। इसलिए आसानी से वारदात के बारे में सोचा था। घटना वाले दिन शेरा को छोड़कर चार आरोपी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder four miscreants arrested crime was executed after Reiki 
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पीछे से घर में दाखिल हो गए थे। काफी देर तक तलाशी करने पर भी उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिला। इस पर वापस चले गए थे। राजाखेड़ा रोड तक गए। यहां शेरा खड़ा था। उन्होंने दोबारा जाने का प्लान बनाया।
 
विज्ञापन
Agra Double Murder four miscreants arrested crime was executed after Reiki 
 इस बार पांच आरोपी आए। घर में घुस गए। पहले सुरेश चंद गुप्ता की हत्या कर दी। उनका सिर पटक दिया। बसूली से सिर में प्रहार कर दिया। इसके बाद तौलिया से गला दबाया। बाद में उनकी पत्नी को मार डाला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed