फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Doctors of SN Hospital made cheek of cancer patient by hand skin, operated for eight hours

आगराः एसएन के डॉक्टरों ने हाथ की खाल से बना दिया मुंह के कैंसर के मरीज का गाल

Sun, 12 Jul 2020 08:41 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Jul 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Agra: Doctors of SN Hospital made cheek of cancer patient by hand skin, operated for eight hours
तंबाकू से सड़ा गाल, बाजू की खाल से नया बनाया - फोटो : अमर उजाला

तंबाकू से 26 साल के नौजवान का गाल सड़ गया, पस निकलने लगा। ऐसे मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। आठ घंटे तक ऑपरेशन कर प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बाजू की खाल से नया गाल बनाया है। यह दूसरा मामला है, जो इतनी देर तक ऑपरेशन चला।

विज्ञापन


हरदोई के 26 साल के युवक को 12 साल की उम्र से तंबाकू खाने की लत लगी। गाल में छाला हुआ और उसे नजरअंदाज करता रहा। चिकित्सकों के पास पहुंचा तब तक मर्ज चौथी स्टेज तक पहुंच गई थी। एसएन मेडिकल कॉलेज की हेल्पलाइन नंबर पर पंजीकरण कराने के बाद इसकी चिकित्सकीय जांच कराते हुए बृहस्पतिवार को इसे भर्ती किया।
विज्ञापन


सर्जरी, ईएनटी, एनेस्थीसिया और प्लास्टिक सर्जन ने आठ घंटे लगातार ऑपरेशन कर सड़ चुके गाल को अलग किया और बाजू की खाल निकालकर नया गाल बनाया। ऑपरेशन करने वाले ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बेहद जटिल ऑपरेशन था। मुंह लगभग दो इंच ही खुल पाता था, गाल में संक्रमण था। इसे अलग कर नई खाल से गाल बनाया है। इसके पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रण सिंह चकोटिया, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. अखिल प्रताप सिंह का योगदान रहा। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने चिकित्सकीय टीम को प्रोत्साहित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed