फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra doctor was often beating his wife

सुसाइड करने वाली डॉक्टर के पिता का खुलासा, इस वजह से तनाव में थी बेटी और उठाया जानलेवा कदम

Thu, 26 Apr 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 26 Apr 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
agra doctor was often beating his wife
मृतका - फोटो : अमर उजाला
आगरा के महिला जिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) की डाक्टर मोनिका सिद्धू (32) की खुदकुशी के मामले में बुधवार को यह बात सामने आई कि उनका डाक्टर पति अरविंदर उनकी पिटाई करता था। 
विज्ञापन


मोनिका के पिता अजय कुमार का आरोप है कि अरविंदर उनकी बेटी का शारिरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहा था। इसी के कारण वह गहरे तनाव में थी। 

अजय कुमार ने पुलिस से कहा है कि वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। मोनिका ने लेडी लॉयल परिसर में स्थित अपने आवास में खुदकुशी की थी। उन्होंने बेडरूम में जाकर अपने हाथ में जहर का इंजेक्शन लगा लिया था। 
विज्ञापन

रात में पति अरविंदर का कहना था कि पत्नी से उनकी थोड़ी बहुत अनबन थी लेकिन यह सामान्य ही थी, जैसी आमतौर पर पति पत्नी के बीच होती है। बुधवार को मोनिका के पिता ने कहा कि बात इतनी सी नहीं है। 

उनकी बेटी को बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। एक नहीं, अनेक बार उसे पीटा गया। उसकी सहनशक्ति जबाव दे गई थी। डाक्टर मोनिका के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल ने किया। 

इसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। उनका विसरा संरक्षित रख लिया गया है। डाक्टरों का कहना था कि जहर के मामलों में पोस्टमार्टम से मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होता है। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा जांच होगी।

19 अप्रैल की रात भी पीटा गया था

अजय कुमार का कहना है कि 19 अप्रैल की रात भी उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया था। उसने रोते रोते ही फोन किया था। वह उसके घर गए थे। 

वहां डाक्टर अरविंदर मौजूद था। उसने ही पीटा था। अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिसवाले आ गए थे इससे अरविंदर घबरा गया। उसने लिखकर दिया कि अब भविष्य में कभी हाथ नहीं उठाएगा।

डेढ़ साल के मासूम को नहीं पता कि उसकी मां हमेशा के लिए उससे दूर चली गई है। वह सुबह से रोता रहा। नौकरानी ने दूध दिया, लेकिन उसने नहीं पिया। डाक्टर मोनिका तमाम व्यस्तता के बावजूद बच्चे के लिए समय जरूर निकालती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed