{"_id":"6af45188dac951a479062133","slug":"agra-dm-issues-notices-to-four-cdpos-over-lapses-in-pm-matru-vandana-yojana-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर डीएम हुए सख्त, चार ब्लॉकों के सीडीपीओ को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर डीएम हुए सख्त, चार ब्लॉकों के सीडीपीओ को दिया नोटिस
Wed, 11 Nov 2026 04:59 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:59 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण नहीं होने पर आगरा डीएम मनीष बंसल ने बाह, फतेहाबाद, जगनेर और जैतपुर कलां के सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर शमसाबाद के सीडीपीओ को कार्यमुक्त कर मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना (पीएमएमवीवाई) में लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बाह, फतेहाबाद, जगनेर एवं जैतपुर कलां के सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने ईसीसीई के अंतर्गत बच्चों के मूल्यांकन की प्रगति की समीक्षा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती, पोषण ट्रैकर और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों का विवरण प्राप्त कर पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में बताया गया कि जिले में कार्यकर्ताओं के 386 और सहायिकाओं के 322 रिक्त पद हैं। इनमें से 341 कार्यकर्ताओं और 150 सहायिकाओं का चयन हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। बीपीएल श्रेणी के चयनित अभ्यर्थियों के आय प्रमाण पत्रों का तहसील स्तर से पुनः सत्यापन कराने को कहा। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सीडीपीओ शमसाबाद को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर मुख्यालय पर अटैच करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अमित कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्य भी मौजूद रहे।