फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra DM Cracks Down on Slow Jal Jeevan Mission Works, Warns of FIR Against Agency

UP: जल जीवन मिशन की 'कछुआ चाल' पर डीएम सख्त, 15 दिन का अल्टीमेटम; सड़क मरम्मत के बिना भुगतान भी रुकेगा

Fri, 07 Aug 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 11:52 AM IST
सार

जल जीवन मिशन और शहरी पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम मनीष बंसल ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आवास विकास कॉलोनी योजना में 15 दिन में सुधार नहीं होने पर एलसी इंफ्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और सड़क मरम्मत की एनओसी के बिना भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Agra DM Cracks Down on Slow Jal Jeevan Mission Works, Warns of FIR Against Agency
डीएम मनीष बंसल, साथ में सीडीओ प्रतिभा सिंह स्त्रोत सू वि

विस्तार

जल जीवन मिशन और शहरी पेयजल योजनाओं की समीक्षा में कार्यों की कछुआ चाल पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कड़ी नाराजगी जताई। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने आवास विकास कॉलोनी पेयजल योजना में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा के खिलाफ 15 दिन में काम में सुधार न होने प्राथमिकी दर्ज कराने और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) बिना सड़क मरम्मत का भुगतान नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत मेसर्स एनसीसी, मेघा इंजीनियरिंग और दारा की ओर से कराए जा रहे कार्यों की स्थिति बेहद खराब रही। जिलाधिकारी ने मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के बाद, संबंधित विभाग से संतुष्टिपूर्ण एनओसी मिलने पर ही कार्यदायी संस्थाओं का भुगतान किया जाएगा। साथ ही, पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से फील्ड टेस्ट किट से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


40 नालों को टैप करने के निर्देश
शहरी सीवरेज व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यमुना नदी में गिर रहे सभी 40 नालों की टैपिंग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो एसटीपी (सीवेज शोधन संयंत्र) पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें उनकी पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए। इसके अलावा, जलकल विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों व कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच रहा है, उन्हें चिह्नित कर तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed