फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra division became the overall champion in the Taekwondo competition held in Mirzapur

Agra News: मिर्जापुर में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 19 Sep 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Agra division became the overall champion in the Taekwondo competition held in Mirzapur
आगरा। मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में 69वीं उत्तर प्रदेशीय अंडर-14, 17 व 19 (बालक-बालिका) ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराई गईं। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आगरा मंडल ने 14 स्वर्ण, 4 रजत व 12 कांस्य पदक सहित कुल 30 पदक जीते। आगरा मंडल 94 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता रहा। साथ ही 5 वर्गों में शानदार जीत दर्ज कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण में मिर्जापुर के संयुक्त निदेशक उदयभान सिंह, प्राचार्य राजकुमार दीक्षित ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 से अधिक मंडलों के 800 से अधिक बालक-बालिका प्रतिभागियों एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


सर्वाधिक 30 पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, चंद्रशेखर, विश्व प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, अंजली नाकरा, मास्टर पंकज शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, ज्योति सोनी, अनिल कुमार, डॉ. रीनेश मित्तल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे स्वर्ण पदक विजेता

अंडर-19 बालक वर्ग के 63 किग्रा भार में अक्षय विश्वकर्मा, 48 किग्रा भार में धीरेंद्र जोशी।
अंडर-19 बालिका वर्ग के 68 किग्रा भार में हर्षित बघेल, 42 किग्रा भार में सुहानी पटेल, 46 किग्रा भार में शिवानी।
अंडर-17 बालक वर्ग के 49 किग्रा भार में कुलदीप कुमार, 51 किग्रा भार में लकी कुमार, 49 किग्रा भार में श्रेयस यादव।
अंडर-17 बालिका वर्ग के 49 किग्रा भार में नैना, 49 किग्रा भार में प्राची।
अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग के 38 किग्रा भार में पुनीत उपाध्याय, 23 किग्रा भार में वैभव शर्मा।
अंडर-14 बालिका वर्ग के 24 किग्रा भार में नियति, 32 किग्रा भार में पायल राठौर।
वहीं रजत पदक विजेता में यश शर्मा, चेतन गोला, तनु कुमारी एवं सम्राट और कांस्य पदक विजेताओं में विवेक गौतम, लोकेंद्र सिंह, आदित्य बघेल, जाह्नवी, सोनिया, पायल कुमारी, आरोही, माधवी वर्मा, धनस्वी यादव, राधिका, आर्यन गौतम एवं वैष्णवी यादव विजेता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed