{"_id":"6ab22357b019882d320102b1","slug":"agra-district-hospital-s-digital-x-ray-machine-restored-after-20-days-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पहले दिन हुई 229 जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल एक्सरे मशीन हुई ठीक: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पहले दिन हुई 229 जांच
Tue, 22 Sep 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:12 PM IST
सार
जिला अस्पताल की एक सितंबर से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन सोमवार को ठीक हो गई, जिसके बाद जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई। पहले दिन 229 एक्सरे किए गए, जबकि मशीन खराब रहने पर संबंधित कंपनी पर 30 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल डिजिटल एक्स-रे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन सोमवार को ठीक होने के बाद मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मशीन एक सितंबर से खराब पड़ी थी, जिसके कारण केवल पोर्टेबल मशीन से ही जरूरी एक्स-रे किए जा रहे थे। इस लापरवाही पर कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है।
जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 250 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। बीते एक सितंबर को मशीन खराब हो जाने के कारण पोर्टेबल मशीन से ही काम चलाया जा रहा था, जिससे आधे मरीज बिना जांच के ही लौटने को मजबूर थे। सोमवार सुबह जैसे ही मशीन ठीक हुई, एक्स-रे कराने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पहले ही दिन कुल 229 एक्स-रे किए गए।
नियमानुसार, सालभर में तय दिनों से अधिक मशीन खराब रहने पर संबंधित कंपनी पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है, जिसके तहत इस बार कंपनी पर 30 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया गया है। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि डिजिटल मशीन का स्पेयर पार्ट विदेश से मंगाया गया था, जिसे सुबह ही मशीन में लगवाकर सुचारू रूप से कार्य शुरू करा दिया गया।