फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Delhi Highway Jam: Vehicles stuck for nine hours from Etmadpur to Tundla three km long queue

आगरा-दिल्ली हाईवे जाम: एत्मादपुर से टूंडला तक नौ घंटे फंसे रहे वाहन, 3 किलोमीटर लंबी लगी कतार; रेंगते रहे वाहन

Sat, 25 Jan 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 08:34 AM IST
सार

एत्मादपुर तहसील चाैराहे पर वाहनों का दबाव अधिक होने से हाईवे के दोनों तरफ तीन किलोमीटर लंबी लगी कतार लग गई। ऐसे में आधा किमी का सफर एक घंटे में तय हो सका। 
 

विज्ञापन
Agra-Delhi Highway Jam: Vehicles stuck for nine hours from Etmadpur to Tundla three km long queue
आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर एत्मादपुर में शुक्रवार को सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझते रहे। तहसील चाैराहे से लेकर टूंडला तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद वाहनों से घर जा रहे विद्यार्थी बेहाल हो गए। पुलिस वाहनों को निकलवाने में नाकाम रही। आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटा लग रहा था। सुबह 10 बजे से लगे जाम से शाम 7 बजे राहत मिल सकी।
विज्ञापन


हाईवे के तहसील चाैराहे और बरहन तिराहे पर अवैध स्टैंड होने की वजह से आगरा और फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले सवारी वाहन खड़े हो जाते हैं। सवारियों के उतरने और बैठने के दाैरान काफी देर तक ये खड़े रहते हैं। शुक्रवार को तहसील में भीड़ होने से चाैराहे पर सुबह 10 बजे से ही जाम लगना लगना शुरू हो गया। यहां पर एक यातायात पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। कोई फायदा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन भी फंस रहे थे। दोपहर 12 बजे वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जाम की वजह से सवारी वाहनों में फंसे लोगों को हाल बेहाल हो गया। कार और टेंपो से आने वालों को भी परेशानी हुई। जाम में आगरा की तरफ से आने वाले वाहन भी फंस गए। दोपहर 2 बजे के बाद हालात बिगड़ गए। स्कूलों की छुट्टी होने पर वाहन निकले तो दिक्कत बढ़ गई। स्कूली बच्चे भी परेशान हुए। टूंडला तक वाहनों की कतार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर की मांग
कस्बा के रहने वाले रानु गुप्ता और संजय प्रकाश ने बताया कि हाईवे के तहसील चाैराहे और बरहन तिराहे पर फ्लाईओवर की वजह से रोजाना जाम लगता है। कई बार प्रशासन से फ्लाईओवर की मांग की जा चुकी है। मगर, इसे पूरा नहीं कराया जा रहा है। लोग पैदल निकलते हैं। इससे कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।


वाहनों को निकलवाया गया
एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम लग रहा था। इस पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ थाना पुलिस को भी लगाया। लोगों के पैदल रास्ता पार करने की वजह से दिक्कत हो रही थी। वाहनों को धीरे-धीरे करके निकलवाया जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed