फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra crpf man died in terrorist attack in amarnath

अमरनाथ आतंकी हमले में शहीद हुआ आगरा का लाल

Tue, 11 Jul 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/ कागारौल/किरावली (आगरा)
ब्यूरो/ कागारौल/किरावली (आगरा) Updated Tue, 11 Jul 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
agra crpf man died in terrorist attack in amarnath
शहीद सीआरपीएफ जवान महावीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को हुए आतंकी हमले में आगरा का लाल भी शहीद हो गया। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने से पहले की गई गोलीबारी में शहीद सीआरपीएफ का जवान आगरा के कागारौल का रहने वाला था। मंगलवार के उनके गांव में यह समाचार पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के कागारौल क्षेत्र के गांव गहर्राकलां निवासी सीआरपीएफ जवान महावीर सिंह अमरनाथ में श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए। शहीद महावीर सिंह हमले के समय ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार को उनके गांव गहर्राकलां में घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


देर रात तक सैनिक का शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शहीद के पिता मानसिंह ने बताया कि महावीर सिंह 27वीं बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी बालटाल अमरनाथ में यात्रियों की सुरक्षा में लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि कागारौल के गांव गहर्राकलां निवासी सीआरपीएफ के जवान महावीर सिंह (40) 2001 में भर्ती हुए थे। अमरनाथ में उनके शहीद होने की सूचना कमांडेंट ने जिला मुख्यालय पर दी। वह सीआरपीएफ में दिल्ली में तैनात थे। अमरनाथ यात्रा में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार को हुए आतंकी हमले में वे शहीद हो गए। 


शहीद महावीर के पत्नी लक्ष्मी देवी (35) का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके चार बच्चे रीता (14), ज्योति (12), आरती (5) और प्रवीन (10) हैं। तहसीलदार किरावली रामानुज ने बताया कि कमांडेंट ने बताया कि रात 12 बजे तक शहीद का शव आने की संभावना है। बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed