{"_id":"6ac874e2ab6909c7640076c5","slug":"agra-crime-conmen-cheat-76-year-old-woman-of-cash-and-jewellery-at-bhagwan-talkies-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वृद्धा के हाथों से उतरवाईं चूड़ियां, कपड़े में लेपटकर लौटाईं; पोटली खोली तो उड़ गए बुजुर्ग महिला के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वृद्धा के हाथों से उतरवाईं चूड़ियां, कपड़े में लेपटकर लौटाईं; पोटली खोली तो उड़ गए बुजुर्ग महिला के होश
Fri, 09 Oct 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:30 AM IST
सार
आगरा के भगवान टॉकीज के पास टप्पेबाजों ने 76 वर्षीय भगवान देवी को बातों में उलझाकर 30 हजार रुपये नकद और करीब 3.75 लाख रुपये कीमत की चूड़ियां उड़ा लीं। आरोपियों ने कपड़े की पोटली में प्लास्टिक की प्लेट और 500 रुपये का नोट रखकर वृद्धा को थमा दिया
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के भगवान टाॅकीज पर एक वृद्धा को टप्पेबाजों ने भरोसे में लेकर हाथों की चूड़ियां उतरवा लीं। 30 हजार रुपये भी ले लिए। बाद में कपड़े में लपेटकर 500 का एक नोट लगी प्लास्टिक की प्लेट देकर भाग गए। शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीआर रेजीडेंसी, सिकंदरा निवासी बीना दिनकर ने बताया कि लाइनपार फिरोजाबाद निवासी उनकी 76 वर्षीय मां भगवान देवी 6 अक्तूबर की सुबह 8:30 बजे टूंडला से आगरा के लिए बस में सवार हुई थीं। 9:40 बजे भगवान टॉकीज पर पहुंच गईं। बस से उतरने के बाद तुलसी सिनेमा के पास आराम करने के लिए बैठ गईं। तभी एक युवक आया और पास आकर बैठ गया। वह घर-परिवार के बारे में बातें करने लगा।
तभी दूसरा युवक भी आ गया। दोनों ने वृद्धा को बातों में उलझा लिया। उनसे 30 हजार रुपये ले लिए और 3.75 लाख रुपये कीमत की चूड़ियां उतरवा लीं। कपड़े की पोटली वृद्धा के बैग में रख दी और दोनों चले गए।
विज्ञापन
बेटी को फोन कर दी जानकारी
टप्पेबाजों के जाने के कुछ देर बाद भगवान देवी ने पोटली खोली तो उसमें एक प्लास्टिक की प्लेट और 500 रुपये निकले। उस पर गोल्ड लिखा हुआ था। इसे देखकर भगवान देवी सन्न रही गईं और बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद बीना मौके पर पहुंचीं और मां के साथ थाने जाकर शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।