फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Crime Accused Arrested in 3.6 Crore Insurance Fraud

बीमा कर्मी गिरफ्तार: जिंदा लोगों को मृत दिखाकर 3.60 करोड़ की ठगी, एक वर्ष से था फरार; पुलिस ने दबोचा

Tue, 24 Mar 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 10:05 AM IST
सार

आगरा में बीमा धारकों को मृत दिखाकर 3.60 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्जी दस्तावेज और ओटीपी के जरिए पॉलिसी राशि अपने खातों में ट्रांसफर की गई थी।

विज्ञापन
Agra Crime Accused Arrested in 3.6 Crore Insurance Fraud
पुलिस हिरासत में ठगी का आरोपी सोम प्रकाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी में काम के दौरान बीमा धारकों के फर्जी प्रपत्र बनाकर उन्हें मृत दर्शा कर 3.60 करोड़ की ठगी करने के आरोपी सोम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। वह जगनेर रोड के शिवनगर का है। वह 2023 से वांछित था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 2023 में हरीपर्वत थाना में संजय प्लेस स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर राकेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कंपनी के कर्मचारी निखिल गुप्ता, नवनीत प्रभात सिंह, अमित शर्मा और सोम प्रकाश शर्मा ने पद का दुरुपयोग किया। बीमा धारकों से ओटीपी लेकर कंपनी के रिकॉर्ड में उनकी जानकारी बदली। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक चेक और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर उनकी पाॅलिसियां सरेंडर की और कई को मृत दर्शा कर उनकी नाॅमिनी बदल अपने और परिचितों के खातों में रकम ले ली।
विज्ञापन


चारों ने मिलकर करीब 3.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने निखिल गुप्ता और अमित शर्मा को गिरफ्तार किया था। नवनीत प्रभात को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। सोम प्रकाश काफी समय से वांछित था। सूचना मिलने पर उसे स्वामी धाम चौराहा, विधाता ग्रीन कॉलोनी, ग्वालियर रोड से पकड़ा गया था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed