फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra cricketer Rashi Kannojia selected for Indian women cricket team camp

आगरा: ताजनगरी की क्रिकेटर राशि कन्नौजिया का भारतीय महिला क्रिकेट टीम शिविर में चयन

Fri, 13 Aug 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

क्रिकेटर राशि कन्नौजिया का कहना है कि भारतीय महिला किकेट टीम शिविर में चयन होने से काफी खुश हूं। मेरा प्रयास होगा कि शिविर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। 

विज्ञापन
agra cricketer Rashi Kannojia selected for Indian women cricket team camp
क्रिकेटर राशि कन्नौजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की क्रिकेटर बेटी राशि कन्नौजिया को भारतीय महिला क्रिकेट टीम शिविर के लिए चयनित किया गया है। सितंबर में प्रस्तावित भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देशभर से कैंप के लिए 30 महिला क्रिकेटरों का चयन किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले लेफ्ट ऑर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर राशि भारतीय महिला क्रिकेट ए टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा भी कर चुकी हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश महिला सीनियर क्रिकेट टीम की उपकप्तान और यूपी अंडर-23 की कप्तानी भी कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


शिविर के लिए उनके चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीडीसीए) के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, संयुक्त सचिव तपेश शर्मा, सर्वेश भटनागर, हरेंद्र शर्मा, मुदित चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, नरेंद्र शर्मा ने हर्ष प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के लिए शहर की पांचवीं क्रिकेटर
ताजनगरी की क्रिकेट बेटियों की फेहरिस्त में राशि कन्नौजिया पांचवीं ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए शिविर में चयनित किया गया है। इससे पहले शहर की महिला क्रिकेटर हेमलता काला, प्रीति डिमरी, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा भी भारतीय कैंप का हिस्सा बन चुकी हैं। 

'शिविर में सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगी'
भारतीय महिला किकेट टीम शिविर में चयन होने से काफी खुश हूं। यह कहना है क्रिकेटर राशि कन्नौजिया का। राशि कहती हैं कि हेमलता काला और नीतू डेविड उनकी आदर्श हैं। मेरा प्रयास होगा शिविर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। 

'राशि हर रोज पांच से छह घंटे करती है अभ्यास'
थ्राइव क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करने वाली क्रिकेटर राशि कन्नौजिया के कोच मनोज कुशवाहा का कहना है कि शिविर में राशि का चयन उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। राशि हर रोज मैदान में पांच से छह घंटे अभ्यास करती है।

सपने साकार करने के अंतिम पड़ाव पर बेटी
नामनेर की रहने वाली महिला क्रिकेटर राशि कन्नौजिया की शिक्षिका मां राधा कन्नौजिया का कहना है कि उनकी बेटी उस सपने को साकार करने की दिशा में अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां से किसी भी खिलाड़ी के सपने साकार होने शुरू होते हैं। 

राधा का कहना है कि बचनप से ही राशि को क्रिकेट खेलने का जुनून था। हमने कभी भी उसे खेलने से नहीं रोका। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त राशि के पिता अशोक कनौजिया का कहना है कि राशि का कैंप में चयन होना एक माता-पिता के लिए जीवन का सबसे बड़ा गर्व होने की बात है। 

क्रिकेटर राशि कन्नौजिया का प्रोफाइल 
जन्म: 20 अगस्त 
शिक्षा: बीए तृतीय वर्ष 
कॉलेज: अवध विवि, फैजाबाद 
- इंडिया ए टीम की ओर से बंगलादेश और श्रीलंका का दौरा 
- भारतीय महिला इंडिया ग्रीन टीम की सदस्य रह चुकी हैं। 
- यूपी अंडर-23 टीम की कप्तान रहीं 
- यूपी सीनियर वुमेंस टीम की उप कप्तान रहीं हैं। 
- अंडर-23 इंडिया ग्रीन टीम की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed