{"_id":"68f1c71495655d014e01d760","slug":"agra-court-sentences-javed-siddiqui-to-life-imprisonment-for-wife-s-murder-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दूसरी शादी...फिर हैवान बन गया पति, जिस तरह किया पहली पत्नी की कत्ल, कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूसरी शादी...फिर हैवान बन गया पति, जिस तरह किया पहली पत्नी की कत्ल, कांप गए घरवाले
Fri, 17 Oct 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:03 AM IST
सार
दूसरी शादी करने के बाद पति ने पहली पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मामले में कोर्ट ने पति को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी निवासी जावेद सिद्दीकी को दोषी माना। एडीजे-5 मृदुल दुबे ने उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
थाना सदर बाजार में जिला फिराेजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी फरमान ने तहरीर दी थी। बताया था कि उन्होंने अपनी बहन नुसरत का निकाह जावेद सिद्दीकी के साथ किया था। बाद में आरोपी जावेद ने दूसरी शादी कर ली। वह बहन के साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर 25 सितंबर 2018 को आरोपी ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। विवेचक ने विवेचना में दूसरी पत्नी का नाम निकाल दिया। आरोपी जावेद के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। संवाद