Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Court Acquits Hakim Singh in 22-Year-Old Government Land Encroachment Case

यूपी: नोटिस का कोई सबूत नहीं, अदालत से हाकिम सिंह बरी; 22 वर्ष बाद मिल सकी राहत

Tue, 24 Nov 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

आगरा में सरकारी जमीन पर कब्जे के 22 साल पुराने मामले में अदालत ने हाकिम सिंह को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष जमीन खाली कराने का वैधानिक नोटिस दिए जाने का सबूत पेश नहीं कर सका और सभी गवाह भी अदालत में पेश नहीं हुए।
 

विज्ञापन
Agra Court Acquits Hakim Singh in 22-Year-Old Government Land Encroachment Case
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी जमीन पर निर्माण कर कब्जा करने का आरोप हाकिम सिंह ने करीब 22 साल तक झेला। वह हर तारीखों पर जाते और न्याय की आस संजोए लौट आते थे। मगर फैसला सुनाने तक अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि जमीन खाली कराने के लिए कोई वैधानिक नोटिस दी गई थी। इस पर अदालत ने उन्हें सोमवार को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-7 के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह ने की। हाकिम सिंह सदर क्षेत्र के मधुनगर निवासी हैं। मामला 17 मार्च 2004 का है, जब सदर बाजार थाने में तत्कालीन लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर देकर धारा 448 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि मौजा चक चाहरम की गाटा संख्या 293 में से 214.11 वर्ग मीटर राजकीय आस्थान की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया। जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल हुआ और कानूनी लड़ाई लंबी खिंचती चली गई।
विज्ञापन


बरसों चला इंतजार, नहीं पहुंचे गवाह
मुकदमे की लंबी सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से महज दो गवाह लेखपाल धर्मेंद्र कुमार और नजूल मोहर्रिर गिरिराज प्रसाद ही अदालत में पेश हुए। गवाही के लिए बार-बार मौके दिए गए, अन्य गवाहों को तलब करने के लिए आदेश भी निकाले गए मगर गवाह हाजिर नहीं हुए। 20 सितंबर 2012 को अंतिम अवसर मिलने के बाद भी गवाही पूरी नहीं हो सकी। 21 जुलाई, 2025 को फिर अंतिम अवसर दिया गया और 12 अगस्त, 2025 को अभियोजन साक्ष्य बंद कर दिए गए। गवाहों को दोबारा बुलाने की अर्जी भी 23 अक्तूबर 2026 को खारिज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिरह में खुलीं कड़ियां, कमजोर पड़ा पक्ष
अदालत में जिरह के दौरान अभियोजन के दोनों गवाहों के बयानों ने मुकदमे की जमीन और कमजोर कर दी। लेखपाल धर्मेंद्र कुमार ने माना कि शिकायतकर्ता अमीर सिंह फौजदार के मूल प्रार्थनापत्र और मौके की जांच के समय वे मौजूद नहीं थे। उधर, नजूल मोहर्रिर गिरिराज प्रसाद मौके पर हुए निर्माण की लंबाई-चौड़ाई तक याद नहीं रख पाए। वे यह भी स्पष्ट नहीं कर सके कि हाकिम सिंह को जमीन छोड़ने का कोई वैधानिक नोटिस भेजा गया था या नहीं। पत्रावली में भी ऐसा कोई नोटिस दर्ज नहीं मिला।


संदेह का लाभ देते हुए व्यवस्था पर सवाल
फैसले में अदालत ने साफ कहा कि संपत्ति पर कब्जा बनाए रखने के आरोप में कानूनन लिखित नोटिस और उसके बाद भी कब्जा जारी रहने का ठोस प्रमाण जरूरी है, जिसे अभियोजन जुटा नहीं पाया। दो दशकों से ज्यादा खिंचे इस मुकदमे ने सरकारी महकमों की पैरवी और साक्ष्य जुटाने की सुस्ती पर भी सवाल खड़े किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed