आगरा में कोरोना: सप्ताहांत कर्फ्यू में संक्रमण दर शून्य से कम, 1035 लोगों की जांच में मिल रहा एक संक्रमित
ताजनगरी में रविवार को एक और कोरोना मरीज की मौत से कुल मृतक संख्या 449 पहुंच गई। 21 मार्च से 13 जून तक 84 दिन में 274 मरीजों ने दम तोड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले
अब प्रति एक हजार से अधिक लोगों की जांच में एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रति 1035 लोगों जांच में एक मरीज मिलने के पीछे प्रशासन शुक्रवार शाम सात बजे से जारी सप्ताहांत कर्फ्यू को मान रहा है। आगरा जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया दूसरी लहर 21 मार्च 2021 से शुरू हुई। 84 दिन पहले 21 मार्च को जनपद में 2838 लोगों की जांच मे आठ मरीज मिले थे।
84 दिन में 274 मौतें, अब तक 449 तोड़ चुके दम
ताजनगरी में रविवार को एक और कोरोना मरीज की मौत से कुल मृतक संख्या 449 पहुंच गई। 21 मार्च से 13 जून तक 84 दिन में 274 मरीजों ने दम तोड़ा है। 21 मार्च से दूसरी लहर में मरीज बढ़ने शुरू हुए। अप्रैल में भयावह संक्रमण फैलने पर एक महीने कोरोना कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
25 हजार मरीज हुए स्वस्थ
रविवार को 24 नए मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब तक 25150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 197 सक्रिय केस हैं। अब तक 10.43 लाख लोगों की जांच में कुल 25756 मरीज मिल चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.50फीसदी है।
दस दिन ऐसे जब एक भी नया मरीज नहीं मिला
पहली लहर 11 महीने बाद थमी थी। 2 मार्च को पहला केस मिलने के बाद 11 फरवरी को पहली बार कोरोना वायरस का एक भी नया मरीज नहीं मिला। 11 फरवरी से 16 मार्च तक 33 दिन सबसे ज्यादा सुकून भरे रहे। तब दस दिन ऐसे भी आए जब जिले में कोई संक्रमित हीं नहीं मिला। आखिरी बार 16 मार्च को शून्य मरीज मिला। फिर 21 मार्च से दूसरी लहर शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें- रहस्य बनी इनकी मौत: छह महीने में तीन युवतियों और एक महिला की मिली लाश,आगरा पुलिस नहीं ढूंढ पाई 'कातिल'
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड : आगरा फोरेंसिक लैब में विसरा की जांच शुरू, 109 लोगों की गई थी जान