फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Update News Eight Death And 23 Covid Patients Found At 26 May

आगरा: 23 संक्रमित मिलने के साथ दर्ज हुईं आठ मौतें, ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का ऑपरेशन, एक नया भर्ती

Wed, 26 May 2021 03:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 May 2021 03:33 PM IST
सार

जनपद में अब 598 सक्रिय केस बचे हैं, जिनका विभिन्न अस्पताल और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 112 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
Agra Corona Virus Update News Eight Death And 23 Covid Patients Found At 26 May
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुराने मृतक रोगियों की पोर्टल पर फीडिंग का सिलसिला जारी है। ताजनगरी में कोरोना संक्रमण थम गया है। बुधवार को 23 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं आठ मरीजों की मौत और दर्ज होने से मृतक संख्या 395 हो गई। 
विज्ञापन

अब 598 सक्रिय केस बचे
जनपद में अब 598 सक्रिय केस बचे हैं, जिनका विभिन्न अस्पताल और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 112 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 25,442 मरीजों में से 24,449 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


हाई रिस्क श्रेणी में सबसे ज्यादा मौतें
हाई रिस्क श्रेणी में सबसे ज्यादा मृत्यु हुई हैं। ज्यादातर मृतक ह्दय व मधुमेह रोगी थे। संक्रमण से फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ने से उनकी जानें गई हैं। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक महिला मरीज की मंगलवार रात को मौत, मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के कुल 32 मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ब्लैक फंगस का नया संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ। अब तक कुल 32 मरीज भर्ती हो चुके हैं। मंगलवार रात ब्लैक फंगस से पीड़ित एक महिला मरीज की मौत हुई। यह आगरा की ही रहने वाली थी।  

गत चार-पांच दिनों की अपेक्षा बुधवार को राहत की स्थिति रही। ब्लैक फंगस का एक ही मरीज सामने आया। नहीं तो एक दिन में पांच या उससे अधिक मरीज सामने आ रहे थे। ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी और ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने बुधवार को भी उन्होंने ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया। तीनों मरीजों का ऑपरेशन सफल रहा। इनके नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला की मंगलवार रात मौत गई थी। बुधवार शाम तक ब्लैक फंगस के उपचार के लिए भर्ती होने वाले कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई। 16 मरीज ईएनटी विभाग में भर्ती हैं। डॉ. अखिल प्रताप ने बताया किएसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बृहस्पतिवार को भी ब्लैक फंगस के पांच मरीजों का ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। विभाग में अब तक 12 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं।

ऑपरेशन पहचान: एक क्लिक पर मिलेगा अपराधियों का डाटा, एडीजी ने की शुरुआत, जानिए इसकी खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed