{"_id":"60dd83ed8ebc3ebc7b56af36","slug":"agra-corona-virus-two-more-positive-found-at-1st-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोराना से राहत: साढ़े चार हजार लोगों में मिल रहा एक संक्रमित, अब 66 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोराना से राहत: साढ़े चार हजार लोगों में मिल रहा एक संक्रमित, अब 66 सक्रिय मरीज
Thu, 01 Jul 2021 02:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:29 PM IST
सार
आगरा में पिछले 24 घंटे में गुरुवार को 9,173 सैंपल जांच में दो नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में अब साढ़े चार हजार लोगों की जांच में एक नया संक्रमित मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार को जिले में 9,173 सैंपल जांच में दो नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को भी दो मरीज मिले थे। दो दिन में 17 हजार से अधिक लोगों की जांच में कुल चार मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
दो मरीज आज ठीक भी हुए हैं। जिले में 66 सक्रिय मरीज हैं। 11.77 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25708 संक्रमित मिल चुके हैं। 25189 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 453 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को हुई थी एक और मौत
ताजनगरी में बुधवार को एक संक्रमित की मृत्यु हुई थी। जिसके बाद मृतकों की संख्या 453 हुई। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण में कमी आई है। नए मरीज मिलना कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद लापरवाहियों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे हैं। उचित दूरी पालन नहीं हो रहा। पुलिस व प्रशासन भी सख्ती को लेकर लापरवाह है। अगर सतर्कता नहीं बरती गई तो तीसरी लहर जल्द आने की आशंका है।
विज्ञापन
लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे
नए मरीज मिलना कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद लापरवाहियों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग बिना मास्क बाहर निकल रहे हैं। उचित दूरी पालन नहीं हो रहा। पुलिस व प्रशासन भी सख्ती को लेकर लापरवाह है। अगर सतर्कता नहीं बरती गई तो तीसरी लहर जल्द आने की आशंका है।
राहत: 687 गांव संक्रमण मुक्त, तीन में बचे चार मरीज
जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 687 गांव संक्रमण मुक्त हो गए हैं। अब सिर्फ तीन गांव में ही चार मरीज बचे हैं। चारों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह तक जिले की सभी 15 ब्लॉक में 690 पंचायतें संक्रमण मुक्त हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नए केस मिलना बंद हो गया है। इससे लोग चैन की सांस ले रहे हैं।
आगरा में सचिन हत्याकांड: हत्यारोपियों के नारको टेस्ट की मांग, अजय देवगन की फिल्म देखकर रची थी साजिश