{"_id":"60ed95ca32ea0b379d1e4779","slug":"agra-corona-virus-today-one-new-positive-found-and-two-discharge-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में दो संक्रमित ठीक हुए, एक नया मिला, 37 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में दो संक्रमित ठीक हुए, एक नया मिला, 37 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
सार
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कोविड व्यवहार को अपनाने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूमने पर रोक है।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार थम चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक नया मरीज मिला है। दो मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब 37 सक्रिय मरीज हैं। 455 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 7017 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पिछले 24 घंटे में दो मरीज और ठीक होने से अब तक कुल 25,225 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में 12.75 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25717 मरीज मिले हैं। जिले में अब केवल 37 सक्रिय मरीज हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.09 फीसदी हो गई है। अब तक कुल संक्रमण दर 2.02 फीसद है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कोविड व्यवहार को अपनाने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क घूमने पर रोक है।
विज्ञापन
महिला के फेफड़ों में ब्लैक फंगस मिला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली महिला के फेफड़ों में ब्लैक फंगस मिला है। फेफड़ों में फंगस का यह आगरा में पहला मामला है। इसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मरीज की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि 43 साल की महिला वार्ड में भर्ती की है। जांच में इसके फेफड़ों में ब्लैक फंगस मिला है। इससे महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही है। महिला मधुमेह से भी पीड़ित हैं। मरीज से पूछताछ में पता चला कि वे अप्रैल में संक्रमित हुई थीं, अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। ठीक होने के बाद 20 से 30 दिन बाद इन्हें फेफड़ों में परेशानी होने लगी। इस पर यह नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुईं, यहां सुधार न होने पर दिल्ली एम्स में भी इलाज चला। यहां भी मर्ज में सुधार न होने पर मरीज मंगलवार को एसएन में भर्ती कर लिया है। इनका इलाज चल रहा है।
आंख, नाक, गाल, जबड़ा, तालू में फंगस के मिले मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस वार्ड में अब तक 82 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें सभी को गाल, नाक, जबड़ा, तालू और आंख में ब्लैक फंगस मिला। 10 मरीजों की आंख निकाली गई, बाकी के सभी के ऑपरेशन किए गए। इनमें से 14 मरीजों ने दम तोड़ दिया, 40 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी वार्ड में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।
हाईप्रोफाइल गैंग: फिरोजाबाद में चार सौ किलो गांजा सहित पांच तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से ट्रक में तस्करी कर ला रहे थे