{"_id":"60b306c48ebc3eff5b0ebb79","slug":"agra-corona-virus-of-12-days-infection-reduce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत के 12 दिन: ताजनगरी में संक्रमण की दर घटी, 1684 संक्रमित ठीक हुए, 570 नए मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के 12 दिन: ताजनगरी में संक्रमण की दर घटी, 1684 संक्रमित ठीक हुए, 570 नए मिले
Mon, 31 May 2021 01:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 31 May 2021 01:17 AM IST
सार
पिछले 12 दिनों में 0.61 फीसदी दर से नए संक्रमित मिले हैं। जबकि औसतन 7,776 लोगों की जांच रोज हो रही है। 12 दिनों में 93,319 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: ताजनगरी में आई संक्रमण में कमी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले 12 दिनों में आगरा को बड़ी राहत मिली है। कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 295.43 फीसदी हो गई है। 18 से 29 मई तक जिले में 1684 मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान रिकार्ड 93,319 लोगों की जांच की गई, 570 मरीज मिले।
विज्ञापन
संक्रमण की दर घटने से शहर चैन की सांस ले रहा है, दूसरी तरफ मरीजों के ठीक होने की दर उत्साहजनक है। लग रहा है कि ताजनगरी संकट से उबर रही है। पिछले 12 दिन के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। पिछले 12 दिनों में 0.61 फीसदी दर से नए संक्रमित मिले हैं। जबकि औसतन 7,776 लोगों की जांच रोज हो रही है। 12 दिनों में 93,319 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन
12 दिनों में ऐसे सुधरे हालात
- 29 मई को 15 नए मरीज मिले वहीं 82 मरीज ठीक हुए।
28 मई को 24 नए मरीज मिले, 102 ठीक हुए
- 27 मई- 22 नए मरीज, 64 ठीक हुए
- 26 मई- 23 नए मरीज, 112 ठीक हुए
- 25 मई- 26 नए मरीज, 105 ठीक हुए
- 24 मई- 30 नए मरीज, 95 ठीक हुए
- 23 मई- 49 नए मरीज, 166 ठीक हुए
- 22 मई- 57 नए मरीज, 137 ठीक हुए
- 21 मई- 75 नए मरीज, 156 ठीक हुए
- 20 मई- 65 नए मरीज, 193 ठीक हुए
- 19 मई- 88 नए मरीज, 228 ठीक हुए
- 18 मई- 96 नए मरीज, 244 ठीक हुए
388 एक्टिव केस बचे, 24697 हो चुके हैं स्वास्थ
शहर में अब 388 एक्टिव केस बचे हैं। शनिवार को 24 घंटे में 82 नए मरीज सहित कुल 24697 मरीज स्वास्थ हो चुके हैं। 15 नए मरीज मिले हैं। चार पुराने मृत रोगियों का ब्योरा दर्ज होने से मृतक संख्या 418 पहुंच गई है।
जिला प्रशासन की कोविड रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शनिवार को रिकार्ड पहली बार 10574 लोगों की जांचें की गई। जिनमें 15 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 25503 मरीजों में अब तक 24697 ठीक हो चुके हैं। कुल मरीजों के स्वास्थ होने की दर 96.84% है। शनिवार तक 916711 लोगों की जांच हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: आगरा में कोरोना: 9 और मौत हुईं दर्ज, 24 घंटे में 24 नए संक्रमित मिले