फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus Free No Positive Case In City

राहत: ताजनगरी में अब कोई कोरोना संक्रमित नहीं, जिलाधिकारी ने की मास्क पहनने और सतर्कता बरतने की अपील

Sat, 02 Oct 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 Oct 2021 12:14 AM IST
सार

आगरा में कोरोना से अब तक 458 मौत हो चुकी हैं। अक्तूबर का पहला दिन आगरा के लिए राहत लेकर आया है। कोरोना का कोई भी संक्रमित मरीज आगरा में नहीं मिला है।

विज्ञापन
Agra Corona Virus Free No Positive Case In City
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करीब आठ महीने बाद अब कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने राहत की बात बताते हुए लोगों से मास्क पहनने व नियमों में सतर्कता बरतते हुए कार्य करने की अपील की। 

विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को अंतिम सक्रिय मरीज भी डिस्चार्ज हो गया। बीते 24 घंटे में 8,646 नमूनों की जांच में कोई नया मरीज नहीं मिला। पहली लहर में फरवरी 2021 में भी शहर में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो चुकी है। मार्च 2021 में दूसरी लहर आई थी। कोरोना से आगरा जनपद में 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अबतक 25,756 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25,298 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


28723 को पहला और 15640 का दूसरा डोज लगा
आगरा में शुक्रवार को 44363 लोगों को टीका लगा है। इसमें से 28723 को पहला और 15640 को दूसरा डोज लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि अब तक 25.54 लाख लोगों को डोज लगा है। इसमें 19.99 लाख को पहला और 5.54 लाख को दूसरा डोज लगाया गया है। 318 बूथों पर टीकाकरण हुआ, जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को प्राथमिकता दी, बाकी को बिना पंजीकरण के भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


23,228 ने कराया टीकाकरण
इससे पहले गुरुवार को 23,228 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि इसमें 15,892 लोगों को पहला डोज और 7336 को दूसरा डोज लगाया गया। अब तक जिले में 25 लाख से अधिक डोज लग चुकी है। इसमें से 19.70 लाख को पहला और 5.38 लाख को दूसरा डोज लगाया चुका है। 

आंकड़े
2554288: डोज कुल लगा
1999642: पहला डोज
554646: दूसरा डोज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed