{"_id":"628cb261a709012f23105916","slug":"agra-corona-update-increasing-infection-in-rural-areas-five-new-patients-appeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Corona Update: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा संक्रमण, सामने आए पांच नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Corona Update: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहा संक्रमण, सामने आए पांच नए मरीज
Tue, 24 May 2022 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 03:54 PM IST
सार
जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज की संख्या 19 हो चुकी है। बीते दिन तीन महिलाएं व दो पुरुष जांच में कोरोना से संक्रमित पाए गए। हैरानी के बात ये है कि संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में कोरोना संक्रमण शहर से ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। सोमवार को पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें दो ग्रामीण व तीन शहरी क्षेत्र में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खांसी, जुकाम व बुखार होने पर कोरोना जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
1,652 की कराई गई जांच
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जिले में 1,652 लोगों की जांच की गई। इसमें पांच नए मरीज मिले हैं। एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब 19 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 26.79 लाख लोगों की जांच में 36,444 मरीज मिल चुके हैं। 35,960 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
यहां मिले नए मरीज
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार को सैंया, एत्मादपुर में नए मरीज मिले हैं। इनसे पहले बरौली अहीर, जैतपुर कलां, बिचपुरी क्षेत्र में संक्रमित मिल चुके हैं। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है वो तत्काल वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन