{"_id":"66f23890f8ea9d7893020a0e","slug":"agra-commissionerate-case-written-after-24-hours-police-could-not-arrest-the-kidnapper-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा कमिश्नरेट का हाल: 24 घंटे बाद लिखा गया मुकदमा, अपहर्ता को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कमिश्नरेट का हाल: 24 घंटे बाद लिखा गया मुकदमा, अपहर्ता को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस; जानें मामला
Tue, 24 Sep 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:27 AM IST
सार
आगरा में उधारी वसूलने के लिए युवक का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को तो मुक्त करा लिया, लेकिन अपहर्ता को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में उधार में दिए 60 हजार रुपये के 3 गुना की वसूली के लिए युवक का अपहरण करने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में 24 घंटे लगा दिए थे। अब आरोपी अपहर्ताओं की गिरफ्तारी 2 दिन बाद भी नहीं हो सकी है। जिन गाड़ियों से युवक को इधर से उधर ले जाया गया, वह भी बरामद नहीं की गई हैं। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
गढ़ी डाैकी, फतेहाबाद निवासी अमन कुमार का शनिवार शाम को अपहरण किया गया था। आरोपी उसे कार में घुमाते रहे थे। परिजन को फोन किया था। 1.80 लाख रुपये की मांग की थी। परिजन की सूचना पर पुलिस ने तलाश की। आरोपी टीडीआई माॅल पर आने वाले थे। मगर, पुलिस ने घेराबंदी कर ली। आरोपी युवक को भगवान टाॅकीज चाैराहे पर छोड़कर भाग गए थे। मामले में रोहन कपूर, गर्वित, गजनी और एक अज्ञात के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पुलिस विभाग में भी कई कर्मचारियों से सांठगांठ है। वह पीड़ित परिवार पर समझाैते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने भी गिरफ्तारी के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया है। यही वजह है कि चंद घंटे में लूट और हत्या के प्रयास की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस अपहर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। पुलिस का कहना है कि प्रयास जारी हैं। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।