फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra commissioner angry on getting dirt in villages

आगरा: गांवों में गंदगी मिलने पर कमिश्नर नाराज, बीडीओ सहित चार को नोटिस, कार्रवाई के दिए आदेश

Sun, 31 Oct 2021 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Agra commissioner angry on getting dirt in villages
गांव छदामी पुरा में निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कमिश्नर अमित गुप्ता ने शनिवार को सीडीओ ए मनिकन्डन व सीएमओ अरुण श्रीवास्तव के साथ पिनाहट, फतेहाबाद व बरौली अहीर के चार गांवों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर पिनाहट बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। स्कूलों के पास सफाई में लापरवाही पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे कमिश्नर सबसे पहले पिनाहट के छदामीपुरा गांव में पहुंचे। गांव के रास्ते में जलभराव मिला। थोड़ी दूर पर कू ड़ा जलता मिला। प्राथमिक विद्यालय के बाहर कचरा बिखरा पड़ा था। कमिश्नर ने पहले बीडीओ और फिर बीईओ को फटकार लगाई। प्रधान व सचिव से सफाई नहीं होने पर जवाब-तलब किया। 
विज्ञापन


बीडीओ को नोटिस 
जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने सीडीओ को बीडीओ पिनाहट को प्रतिकूल प्रविृष्टि देने और प्रधान छदामीपुरा व पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय के बाहर साफ-सफाई नहीं मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों से भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर को हुसैनपुरा गांव में तालाब का पानी गांव की गलियों में बहता मिला। हुसैनपुरा के सचिव को चेतावनी दी गई है। सबमर्सिबल से पानी की बर्बादी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।

फतेहाबाद के गांव रसूलपुर में घरों में जाकर ग्रामीणों से बात की। उन्हें बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया। रसूलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर कूड़े का ढेर लगा मिला। प्रधान व एसडीएम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम जेपी पांडे, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक एके सिंह, एडीओ पंचायत धनंजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed