फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Commissioner angry due to poor progress of Ayushman card in rural areas

आगरा: ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति पर कमिश्नर नाराज, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Tue, 12 Oct 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 12:35 AM IST
सार

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों की समीक्षा सोमवार को 11 बजे कमिश्नरी सभागार में की गई। जिसमें कमिश्नर अमित गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। इसमें सुधार के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Agra Commissioner angry due to poor progress of Ayushman card in rural areas
मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति पर सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एके सिंह को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि गांव में लोग कार्ड बनवाना चाहते हैं। उनसे संपर्क नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों के कार्ड नहीं बन पा रहे। घर-घर जाकर उनके गोल्डन कार्ड बनाए जाएं।

विज्ञापन


आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों की समीक्षा सोमवार को 11 बजे कमिश्नरी सभागार में की गई। दोपहर दो बजे तक चली बैठक में मैनपुरी में पशु टीकाकरण स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने डीएम मैनपुरी को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 15 दिन बाद दोबारा पशु टीकाकरण की समीक्षा की बात कही है। 
विज्ञापन


कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि जिन विद्यालयों में भवन जर्जर हैं उनमें कक्षाएं नहीं लगाई जाएं। जल्द ऐसे भवनों का ध्वस्तीकरण कराएं। साथ ही मंडल में डेंगू व बुखार की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा छिड़काव, साफ-सफाई और फॉगिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, जिन गांव में 10 से अधिक केस हैं उनमें एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। प्रत्येक तीन दिन पर अधिकारी समीक्षा रिपोर्ट भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को दिलाए आवासों का कब्जा
कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा, जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं उन्हें जल्द आवासों का कब्जा दिलाया जाए। ऐसे लाभार्थियों को फोन कर बुलाया जाए। एडीए सहित विभिन्न परियोजनाओं के तहत निर्मित आवासों की समीक्षा की गई। इंडस्ट्रियल स्टेट नुनिहाई में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश सीडीओ ए मनिकन्डन को दिए हैं। साथ ही ताजगंज में छत्रपति शिवाजी संग्रहालय के संबंध में पर्यटन विभाग से कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी है। 

समय पर पूरा कराएं गोवर्धन ड्रेनेज
गोवर्धन स्टोर्म वॉटर ड्रेनेज योजना का काम समय पर पूरा करने के निर्देश जल निगम व वन विभाग को दिए हैं। दोनों विभागों को समन्वय स्थापित कर योजना को पूरा कराने के लिए कहा है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को लक्ष्मण शहीद स्मारक का पुनर्विकास कराने के निर्देश दिए हैं। 

सैनिक स्कूल की प्रगति से संतुष्ट 
फिरोजाबाद में अधूरी पेयजल योजना पर कमिश्नर ने डीएम फिरोजाबाद को जल्द इसे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, ट्यूबवेल के लिए उचित स्थान खोजे जाएं। उधर, मैनपुरी में निर्माणधीन सैनिक स्कूल की प्रगति से कमिश्नर संतुष्ट नजर आए।

नोडल अधिकारियों को जारी करें चेतावनी
50 करोड़ से अधिक की लागत की मंडल में 26 परियोजनाएं निर्माणधीन हैं। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के लिए नामित नोडल अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में सभी डीएम को ऐसे नोडल अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 50 लाख से 50 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं की आख्या नहीं देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed