फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra college1

सीट 60, एडमीशन कर 78 छात्रों का

Tue, 21 Mar 2017 12:54 AM IST
सीट 60, एडमीशन कर 78 छात्रों का
सीट 60, एडमीशन कर 78 छात्रों का Updated Tue, 21 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
agra college1
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा कालेज में प्रवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पोस्ट ग्रेजुएशन भौतिक विज्ञान में तय सीट के मुकाबले ज्यादा प्रवेश ले लिए हैं। परीक्षा फार्म न भरवाने पर छात्रों ने डा. बीआर अंबेडकर विवि में हंगामा किया। छात्रों की शिकायत पर कुलपति ने जांच का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएशन भौतिक विज्ञान में 60 सीट तय हैं। यहां 78 प्रवेश ले लिए गए हैं। परीक्षा फार्म भरने के लिए विवि ने लॉगिन आईडी खोली तो 60 छात्रों के ही फार्म भरे जा सके। वंचित छात्रों ने विवि में हंगामा किया। कुलपति से मुलाकात कर समस्या रखी। पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। छात्रों से एडमीशन सिल्प, आई कार्ड, कालेज फीस समेत प्रमाण मांगे गए हैं। 
विज्ञापन

इधर आगरा कालेज प्राचार्य नरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। विभागाध्यक्ष ही बता सकते हैं। विभागाध्यक्ष डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र हित में प्राचार्य की संस्तुति पर प्रवेश लिए। विवि को सीट बढ़ाने के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस न देने वाले छात्र नहीं दे सकेंगे 
परीक्षा शुल्क न देने वाले छात्र मंगलवार से परीक्षा नहीं दे सकेंगे। विवि ने इस पर सख्त निर्णय लिया है। फीस न देने वाले कालेजों को इस बाबत अवगत करा दिया है। पीआरओ ने बताया कि कुलपति ने पूर्व में कई बार ऐसे कालेजों को शुल्क जमा करने के लिए छूट दी थी लेकिन फिर भी फीस जमा नहीं कराई, जबकि छात्रों से इन्होंने फीस वसूल ली है। अब मंगलवार से इनकी परीक्षा रोक दी जाएगी।


कालेजों की जानकारी आनलाइन
विवि की वेबसाइट पर कालेजों का लेखाजोखा होगा। इसमें कोर्स, सीट, फीस कालेज की मान्यता जैसी तमाम जानकारी होगी। इससे छात्र प्रवेश लेते वक्त शिक्षा माफिया के जाल में न फंस जाए। ये पूरा विवरण 15 जून तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed