फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra coldest city of uttar pradesh on friday

देशभर के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा यूपी का ये शहर, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Sat, 05 Jan 2019 04:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jan 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
agra coldest city of uttar pradesh on friday
शुक्रवार की सुबह छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
देशभर के मैदानी इलाकों में आगरा सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार सुबह ताजनगरी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण मैदानों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे राजस्थान से सटे आगरा में तापमान सबसे कम रहा। 
विज्ञापन


सूबे के अन्य शहरों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से सर्दी और बढ़ेगी। रविवार तक दो से तीन बार बारिश हो सकती है। सुबह से शाम तक कई बार बादल छाए और धूप के साथ बादलों की लुकाछिपी होती रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री पर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह देशभर में मैदानी इलाकों में सबसे कम है। राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के शहरों के मुकाबले आगरा में सुबह ज्यादा सर्दी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद से तेज हवाएं और गरज चमक संग बादल छा सकते हैं। रविवार शाम तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन में दो से तीन बार तक बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाए रहने से सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है, वहीं तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक नीचे जाने के आसार हैं। 
 
शहर तापमान
आगरा 3.5 डिग्री
मुजफ्फरनगर 6 डिग्री
फुर्सतगंज 6.2 डिग्री
बरेली 6.3 डिग्री
सुल्तानपुर 6.4 डिग्री
कानपुर 6.7 डिग्री
बांदा 7 डिग्री
वाराणसी 7.1 डिग्री
अलीगढ़ 7.2 डिग्री
गोरखपुर 7.2 डिग्री

सबसे ठंडा बीता दिसंबर, 26 दिन पारा रहा नीचे

इस साल सर्दी ने दिसंबर में पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। 1996, 2007 के मुकाबले 2018 में दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी। महीने के 31 दिनों में 26 दिन तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। कई दिन पारा सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। इसी तरह दिन में भी तापमान सामान्य से 3 से चार डिग्री तक कम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed