{"_id":"5ab4cfbb4f1c1b690e8b61cb","slug":"agra-clerk-of-ssp-office-takes-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSP ऑफिस में इस काम के बदले क्लर्क ने ली सिपाही से रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSP ऑफिस में इस काम के बदले क्लर्क ने ली सिपाही से रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 23 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
bribe
आगरा के एसएसपी ऑफिस में तैनात क्लर्क का रिश्वत लेते हुए वीडियो वारयल हुआ है। क्लर्क एक सिपाही से रिश्वत लेकर अपने जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।
बताया गया कि उसने रिश्वत सिपाही से मेडिकल क्लेम को पास करने के लिए ली है। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ऑफिस में इसकी चर्चाएं गर्म हैं।
हालांकि आरोपी का कहना है कि वह सिपाही से पर्ची ले रहा था। रिश्वत की बात झूठी है। एसएसपी ने रिश्वत लेने के मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।
आगरा में तैनात एक सिपाही ने मेडिकल क्लेम के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसके लिए एसएसपी ऑफिस में तैनात क्लर्क ने रुपयों की डिमांड की।

Trending Videos
सिपाही ने क्लर्क को अपनी जेब से रुपये निकालकर दिए। तभी किसी ने यह पूरे मामले को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इससे क्लर्क की पोल खुल गई।
इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। एक-दूसरे के मोबाइल से विभाग के तमाम पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के पास पहुंच गया है।
बता दें कि एसएसपी आगरा ने यहां आते ही भ्रष्टाचार के लिखाफ मुहिम छेड़ी थी। अब उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेने का मामला सामने आ गया है।