फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Clerk Demands Rs 40,000 Bribe from Complainant, Assaults Him for Refusing to Pay

UP: डीआईओएस कार्यालय के बाबू ने कर दी पिटाई, रिश्वत न देने पर पर हुआ आग बबूला; FIR हुई दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 08:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 08:53 AM IST
सार

आगरा के डीआईओएस कार्यालय में एक युवक ने लिपिक पर 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट व गला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Agra: Clerk Demands Rs 40,000 Bribe from Complainant, Assaults Him for Refusing to Pay
डीआईओएस कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में अपनी शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचे युवक से लिपिक ने 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी। विरोध पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सरस्वती विहार कॉलोनी, सेवला सराय निवासी राजवीर सिंह त्यागी ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि उन्होंने 17 मार्च को एक शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की थी। जांच के बाद आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई होनी चाहिए। 11 मई को वह कार्यालय गए, वहां मौजूद बाबू रजनीश ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। कहा कि जिस शिक्षक के खिलाफ शिकायत है, वह हर महीने 20 हजार रुपये देता है, 40 हजार रुपये दो तब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद 9 जून की दोपहर फिर कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि रजनीश के फिर रुपये मांगने पर उन्होंने मना किया और उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो रजनीश और उसके एक साथी ने उनसे मारपीट की। गला दबाया और जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों में कैद है और उनके भतीजे सचिन ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed