{"_id":"6a7d488ab2fd25bafe0570e6","slug":"agra-clash-over-old-rivalry-two-groups-fight-gunfire-erupts-man-shot-in-thigh-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के रहनकलां में पुरानी रंजिश पर बवाल, दो पक्ष भिड़े, तमंचे से फायरिंग; गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के रहनकलां में पुरानी रंजिश पर बवाल, दो पक्ष भिड़े, तमंचे से फायरिंग; गोली लगने से युवक घायल
Thu, 13 Aug 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:01 AM IST
सार
आगरा के रहनकलां में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से वीरेंद्र वर्मा की जांघ घायल हो गई, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रहनकलां में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक व्यक्ति के जांघ में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना शाम पौने सात बजे के करीब इनररिंग की पुलिया के पास गढ़ी संपत में हुई। पूरन वर्मा और उनके साथियों ने प्रताप सिंह उर्फ पतरे और उनके छोटे भाई वीरेंद्र वर्मा को घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
आरोप है कि पूरन वर्मा ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली वीरेंद्र वर्मा के जांघ में लगी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपित घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।