{"_id":"6b0115b03731d8f8650c0161","slug":"agra-civil-court-tightens-security-vehicles-restricted-to-designated-parking-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा दीवानी में प्रवेश के लिए बदल गए नियम, अब बिना अनुमति नहीं घुसेंगे वाहन; रडार पर रहेंगे ऐसे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा दीवानी में प्रवेश के लिए बदल गए नियम, अब बिना अनुमति नहीं घुसेंगे वाहन; रडार पर रहेंगे ऐसे अधिवक्ता
Sat, 21 Nov 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:23 AM IST
सार
दीवानी परिसर में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद जिला जज की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
आगरा दीवानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा दीवानी परिसर में बृहस्पतिवार को वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को जिला जज संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के अध्यक्षों और सचिवों के साथ अहम बैठक हुई। इसमें परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा के बाद दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
पहले प्रस्ताव के तहत आमजन और वादकारियों के निजी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों तक ही जा सकेंगे। संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
दूसरे प्रस्ताव के तहत ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जो बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, लेकिन अधिवक्ता बताकर विधि व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां कर रहे हैं। इसके साथ ही विधि छात्रों और अन्य अपंजीकृत व्यक्तियों की वास्तविक पहचान और स्थिति का भी सत्यापन कराया जाएगा।