फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Chemical Factory Fire: investigation committee got map and file of Factory

आगरा: नक्शे से खुलेंगे दो फैक्टरियों में हुए अग्निकांड का राज, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Agra Chemical Factory Fire: investigation committee got map and file of Factory
केमिकल फैक्टरी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में दो फैक्टरी में हुए अग्निकांड के राज विस्फोटक नियंत्रक विभाग के नक्शे से खुलेंगे। आठ दिन से गायब फाइल और नक्शा विभाग को मिल गया है। मंगलवार को इसे जांच कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। फिर कमेटी नक्शे से फैक्टरी की भौतिक स्थिति का मिलान करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


सात सितंबर को आगरा केमिकल और टॉपलास्ट फैक्टरी में हुए अग्निकांड की जांच के लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में पांच विभागों की टीम बनाई थी। टीम की प्राथमिक जांच में फैक्टरी में लापरवाही मिली थी। लेकिन विस्फोटक की एनओसी फाइल और विस्फोटक नियंत्रक विभाग में दिया गया फैक्टरी का नक्शा नहीं मिला था। 
विज्ञापन


एक ही परिसर में चल रही थी दो फैक्टरियां 

एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार ने बताया विस्फोटक नियंत्रक विभाग में सोमवार को आठ दिन बाद फाइल और नक्शे दोनों मिल गए हैं। मंगलवार से नक्शे की जांच होगी। फैक्टरी की भौतिक स्थिति और नक्शे में अंतर मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया एक ही परिसर में दो फैक्टरी चल रही थी और दोनों फैक्टरियों का निकास द्वार भी एक था। ये नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारखाना विभाग से मिले दस्तावेज

एडीएम वित्त ने बताया कि दोनों फैक्टरियां कारखाना विभाग में पंजीकृत हैं। कानपुर मुख्यालय से इनके दस्तावेज मिल गए हैं। आगे की जांच विस्फोटक नियंत्रक विभाग के नक्शे के आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed