फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra chairman candidate son arrested for corruption

आगराः खेरागढ़ का पूर्व चेयरमैन धोखाधड़ी में गिरफ्तार, इस बार मां प्रत्याशी

Fri, 17 Nov 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा) Updated Fri, 17 Nov 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
agra chairman candidate son arrested for corruption
arrest - फोटो : demo
आगरा की नगर पंचायत खेरागढ़ के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गर्ग को थाना बसई जगनेर पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार कर शुक्रवार की सुबह न्यायालय में पेश किया। 
विज्ञापन


उनकी ओर से जमानत अर्जी दी गई। यह खारिज कर दी गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्हें पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से बर्खास्त भी किया गया था।
विज्ञापन


बसई जगनेर पुलिस ने खेरागढ़ के पूर्व चेयरमैन और शिवा ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक अनिल कुमार गर्ग को फर्जी दस्तावेजों से लोन दिलाने और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया। गर्ग पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसमें कई केस दर्ज हुए। इनमें वह वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हुआ बर्खास्त

agra chairman candidate son arrested for corruption
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोप है कि उन्होंने फर्जी कागजात पर लोन लिया। इसी मामले में थाना बसई जगनेर में किसानों के साथ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। अनिल कुमार गर्ग को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नगर पंचायत खेरागढ़ में भ्रष्टाचार करने के आरोप में दोषी पाते हुए शासन ने बर्खास्त कर दिया था। 

मौजूदा समय में नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय रूप से उनकी मां शांति देवी चुनाव मैदान में हैं। अनिल कुमार गर्ग के जेल जाते ही राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। 

इंस्पेक्टर बसई जगनेर विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामलों में अनिल कुमार गर्ग का नाम सामने आया था। फर्जी दस्तावेजों से लोन दिलाने के मामले में अन्य कई लोग भी शामिल हैं।

मुझे फंसाया गया: अनिल गर्ग

अनिल कुमार गर्ग ने जेल जाते समय मीडियाकर्मियों से कहा कि देखो, मेरे कपड़े फटे हुए हैं, पुलिस ने मुझे पीटा है, मेरी मां चुनाव लड़ रही है, इसके चलते मुझे फंसाया गया है। एक उम्मीदवार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। इस पर इंस्पेक्टर बसई जगनेर थाना का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है। पुलिस पर कोई दबाव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed