Agra: पंजाब के युवक ने केरल में की चोरी, आगरा में पकड़ा गया, डेढ़ लाख रुपये के जेवरात बरामद
पंजाब के अमृतसर निवासी युवक ने एर्नाकुलम शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद वहां से फरार हो गया। केरल पुलिस ने आरोपी के ट्रेन में होने की सूचना आरपीएफ को दी थी। इस पर उसे दबोच लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के एर्नाकुलम शहर से चोरी कर फरार हुए आरोपी को आगरा कैंट आरपीएफ ने शुक्रवार को पकड़ लिया। केरल पुलिस ने अपराधी के संबंध में आरपीएफ को जानकारी दी थी। आरोपी से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। एर्नाकुलम पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के लिए आगरा आ रही है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि आगरा कैंट आने वाली केरला एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक चोर सफर कर रहा है। उसने एर्नाकुलम जिले के हिल पैलेस थाने के अंतर्गत एक घर से लाखों के सोने के जेवर चुराए हैं। सूचना पर आरपीएफ सक्रिय हो गई। सवा तीन बजे ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचते ही जनरल कोच में फोटो के आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया।
अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदकिशोर बताया है। वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। तलाशी में आरोपी के पास से आरपीएफ को एक मोबाइल, 320 रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के सोने की चेन बरामद हुई। आरोपी ने आठ नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद फरार हो गया।