फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra businessman was defrauded of about fifty lakh on pretext of profit from investment in firm

दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन

Thu, 31 Aug 2023 11:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

आगरा में आरोपी ने दोस्त के व्यापारी पिता को ही लूट लिया। झांसे में लिया और 50 लाख पार कर दिए। हकीकत पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
Agra businessman was defrauded of about fifty lakh on pretext of profit from investment in firm
Agra: दोस्त के व्यापारी पिता से लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की लिफ्ट लगाने वाली फर्म में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर आगरा के व्यवसायी से 49.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह धोखाधड़ी उसके बेटे के दोस्त ने ही की। पीड़ित ने कमला नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


वैभव एंक्लेव निवासी कृष्णपाल सिंह ने दिल्ली निवासी मयंक, उसके पिता विजेंद्र सिंह और बहनोई रोहतक (हरियाणा) निवासी विकास सिवाच को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कंस्ट्रक्शन के सामानों का कारोबार करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आश्रय स्थलों की व्यवस्था बदहाल: गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं...और लाए हैं उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा अनुराग वर्ष 2015-2019 में नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। वहां मयंक भी पढ़ता था। उसने अनुराग से अपने बहनोई विकास की वर्टिकल एलिवेटर, जो लिफ्ट लगाने का कार्य करती है, उस फर्म में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में भाई-बहन एक साथ बने जज: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

उन्होंने विश्वास करते हुए 49.70 लाख रुपये लगा दिए। मगर, कुछ दिन बाद ही उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने 10 व 5 लाख के दो चेक दिए। इनमें से 10 लाख का चेक बाउंस हो गया। थानाध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed