{"_id":"64f025bb814f35748e081f95","slug":"brother-and-sister-become-judges-together-by-passing-pcs-j-exam-in-agra-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भाई-बहन एक साथ बने जज: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भाई-बहन एक साथ बने जज: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता, माता-पिता ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
Thu, 31 Aug 2023 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:01 AM IST
सार
आगरा में भाई-बहन एक साथ जज बने हैं। दोनों ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। माता-पिता ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Agra News: परिवार के साथ शैलजा और सुधांशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्मादपुर तहसील के छोटे से गांव नगला अर्जुन के सगे भाई-बहन जज बने हैं। दोनों ने पहले प्रयास में ही उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परिवार में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
ब्लॉक खंदौली के गांव नगला अर्जुन निवासी (वर्तमान में कालिंदी विहार में रह रहे) अरबी सिंह मौर्य, जो कि जुलाई में एटा से प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी 25 वर्षीय पुत्री शैलजा सिंह और 22 वर्षीय पुत्र सुधांशु सिंह को पीसीएस-जे की परीक्षा में सफलता मिली है। शैलजा को 51वीं व सुधांशु को 276वीं रैंक प्राप्त हुई है। इन दोनों के बड़े भाई अर्जित सिंह भदोई जिले में सिविल जज के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी
विज्ञापन
अरबी सिंह मौर्य ने बताया कि बेटी शैलजा लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएएलएलबी की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। दोनों का पहले प्रयास में ही सफल होना गौरव के पल हैं। शैलजा व सुधांशु की मां डॉ. सुमनलता, चाचा दुर्लभ सिंह व विचित्र सिंह ने खुशी जाहिर की है। वहीं, महेश चंद्र पाठक, सुबोध शर्मा, चेयरमैन डॉ. सुरेश कुशवाह और सुखवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।