{"_id":"64f020b207e8fcf5090ebcbb","slug":"animal-husbandry-department-has-come-up-with-subsidy-scheme-on-improved-breed-of-cattle-in-agra-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थलों की व्यवस्था बदहाल: गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं...और लाए हैं उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय स्थलों की व्यवस्था बदहाल: गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं...और लाए हैं उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना
Thu, 31 Aug 2023 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:43 AM IST
सार
आश्रय स्थलों की व्यवस्था नहीं हो पाई है। गोशालाओं में गाय के लिए चारा नहीं है। वहीं पशुपालन विभाग उन्नत नस्ल पर सब्सिडी की योजना लाया है।
विज्ञापन
Agra News: गोशाला का हाल (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पशुपालन विभाग उन्नत नस्ल के गोवंश पर सब्सिडी योजना लेकर आया है। लेकिन, निराश्रित गोवंश की खुराक नहीं बढ़ी। छह साल से 30 रुपये की खुराक के भरोसे निराश्रित गोवंश भूख-प्यास से परेशान हैं। मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता में शामिल होने के बाद भी जिले में गोवंश के लिए आश्रय स्थल शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन
जिस गाय को हिन्दू धर्म में पूजनीय माना जाता है, उसकी दुर्दशा गोशालाएं बयां कर रही हैं। कौलारा कला गोशाला में गोवंश की मौत व देखभाल में लापरवाही पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को हटाया जा चुका है। अछनेरा की गोबरा गोशाला में मृत गोवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः-टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी
विज्ञापन
जन प्रहरी संस्था संयोजक नरोत्तम सिंह शर्मा का कहना है कि गोशालाओं में 30 रुपये की खुराक में गोवंश का पेट नहीं भर सकता। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि गोवंश की खुराक 30 रुपये है। राशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव के बारे में अभी नहीं बता सकता। कार्यालय में फाइल देखनी पड़ेगी।