फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Businessman Duped of 3 Crore in Fake Tender Scam Jagdishpura Police Register Case

UP: व्यापारी के भरोसे का कत्ल...सड़क निर्माण के टेंडर का दिया झांसा, इस तरह ठग लिए तीन करोड़ रुपये

Wed, 17 Sep 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 11:31 AM IST
सार

आगरा के एक व्यापारी को सड़क निर्माण के टेंडर का झांसा देकर 3 करोड़ रुपये की ठगी हुई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Agra Businessman Duped of 3 Crore in Fake Tender Scam Jagdishpura Police Register Case
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में व्यापारी ने आठ लोगों के खिलाफ ठगी करने का केस दर्ज कराया है। व्यापारी का आरोप है कि सड़क निर्माण का टेंडर दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने पहले टेंडर के लिए 15 लाख रुपये लौटाकर उनका भरोसा जीता था। आरोपी परवेज राजपूत, पांडेय, मनोज गुप्ता, रवि यादव, सोनू शर्मा, अशोक, अभिजीत और रविंद्र अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार धुलिया गंज निवासी विनोद कुमार ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि यदुनाथ फिल्मस प्रा. लि. के नाम से कंपनी है। ठगों ने कथित कंपनी ब्रटिलडा इंस्ट्रूमेंट प्रा.लि. के नाम से उनकी कंपनी के मेल पर ई-मेल भेजा। परवेज राजपूत और पाण्डेय ने खुद को मालिक बताया और उनके साथ व्यापार करने की इच्छा जाहिर की। वह कंपनी के आफिस नोयडा गए। वहां उनकी मुलाकात सीए मनोज गुप्ता से हुई थी। मनोज ने अपने साथी रवि यादव, सोनू शर्मा, अशोक, अभिजीत और रविंद्र अग्रवाल से बात कराईं। 
विज्ञापन


आरोपियों ने टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा कराने को कहा। यह रकम जमा करा दी। इसके बाद टेंडर लेने से मना कर दिया लेकिन 15 लाख रुपये वापस लौटा दिए। इस पर वह आगे व्यापार करने को राजी हो गए। इसके बाद आरोपियों ने टोकन मनी के नाम पर 3 करोड़ की मांग की। 8 सितंबर को सभी आरोपी जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां में मिले। यहां पर उन्होंने टोकन मनी दे दी। इसके बाद दो दिन तक आरोपियों का कोई फोन नहीं आया। उन्होंने संपर्क किया तो आरोपी बोले कि अभी टेंडर नहीं मिल पा रहा। उसके लिए और रुपये देने होंगे। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस का कहना है कि होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed