फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra businessman committed suicide

रात को जन्मदिन मनाया, सुबह करोड़पति कारोबारी ने दे दी जान, ये वजह आई सामने

Wed, 14 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 14 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
agra businessman committed suicide
मृतक कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गैलाना रोड स्थित पॉश कालोनी निर्भय नगर के विभव हाईट्स अर्पाटमेंट में मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे कारोबारी रजनीश खन्ना उर्फ पंपी (55) ने अपने बेडरूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


खुदकुशी की वजह उन पर बैंकों का करोड़ों रुपये का कर्ज बताया गया है, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। रजनीश खन्ना की आयान मिनरल वाटर एंड पैक्ड जूस के नाम से अछनेरा के पास कुकथला में फैक्ट्री है। 
विज्ञापन


वह पहले सर्जिकल उपकरण बनाने वाली फर्म रोमसंस में अपने चचेरे भाइयों विकास खन्ना और किशोर खन्ना के साथ साझीदार थे। 2015 में अलग होकर अपनी फैक्ट्री खोल ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बैंकों से लोन लिया लेकिन मुनाफा कम होने के कारण चुका नहीं पाए। कर्ज के कारण ही पिछले साल शहर की सबसे पॉश कालोनी भरतपुर हाउस स्थित उनकी कोठी बिक गई। वह विभव हाईट्स में पांच कमरों के फ्लैट में रहने लगे।

agra businessman committed suicide
व्यापारी ने इसी रिवॉल्वर से मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह उठकर तैयार होने के बाद पूजा पाठ की और बेड रूम में चले गए। पत्नी सुचेता पूजा कर रहीं थीं। बेटा विश्वास और बेटी श्रद्धा अपने अपने कमरों में थे। नौकरानी मुन्नी सफाई कर रही थी। 

सवा नौ बजे मुन्नी ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसने रजनीश के बेडरूम में देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से बायें हाथ से कनपटी पर गोली मार ली थी। 

लाश बेड पर पड़ी थी। गोली नजदीक से मारी गई थी। यह सिर में धंस गई थी। इसे पोस्टमार्टम में निकाला गया। वह कोई सुसाइड नोट छोड़कर नहीं गए। उनके बेटे विश्वास ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें लिखा है, पिता ने गोली मारकर जान दे दी, उन पर बैंक का लोन था।

रात में जन्मदिन मनाया, सुबह जान दे दी

विभव हाईट्स में इस घटना से हर कोई सन्न रह गया। कारण यह भी था कि रजनीश खन्ना ने सोमवार की रात अपना 55 वां जन्म दिन मनाया था। बर्थ डे पार्टी में शरीक होने के लिए दिल्ली से बेटी श्रद्धा और दामाद राजपाल भी आए थे।

जिस रिवाल्वर से रजनीश ने खुद को गोली मारी, वह विदेशी कंपनी स्मिथ एंड वेसन की है। इसकी कीमत लगभग दस लाख रुपया है। इसका लाइसेंस रजनीश के नाम ही बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed