फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: BSA Asked to Report Fine Recovery from 58 Unrecognized Schools in Three Days

यूपी: आगरा के 58 स्कूलों पर 58 लाख का जुर्माना, वसूली कितनी हुई? बीएसए को तीन दिन में देना होगा जवाब

Sat, 17 Oct 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

आगरा में बिना मान्यता संचालित 58 विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बीएसए से तीन दिन के भीतर बताने को कहा है कि कितनी धनराशि वसूल कर कोषागार में जमा कराई गई है।
 

विज्ञापन
Agra: BSA Asked to Report Fine Recovery from 58 Unrecognized Schools in Three Days
बीएसए आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर लगाए गए जुर्माने की वसूली को लेकर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से जवाब मांगा है। एडी बेसिक ने पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर यह बताने के निर्देश दिए हैं कि 58 विद्यालयों पर लगाए गए जुर्माने में से कितनी धनराशि वसूल कर कोषागार में जमा कराई गई है। साथ ही, जुर्माना जमा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन


एडी बेसिक धीरेंद्द्र कुमार ने शुक्रवार को जारी पत्र में 7 सितंबर 2026 के पूर्व में जारी निर्देशों का हवाला दिया है। इसके तहत शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की धारा 18(5) के अंतर्गत बिना मान्यता और अमान्य रूप से संचालित 58 विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जुर्माने की धनराशि निर्धारित मदों में कोषागार में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


अब एडी बेसिक ने बीएसए से जवाब तलब किया है कि कितने विद्यालयों से जुर्माना वसूला गया और कितनी धनराशि कोषागार में जमा कराई गई। जिन विद्यालयों ने जुर्माना जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी भी तीन दिन के भीतर उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed