फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra boy again become national champion

फिर से व्हीलचेयर फेंसिंग का सरताज बना आगरा का लाल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाएगा दम

Sat, 28 Oct 2017 08:47 PM IST
amarujala.com, Presented By: संकल्प दुबे
amarujala.com, Presented By: संकल्प दुबे Updated Sat, 28 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
agra boy again become national champion
नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता - फोटो : अमर उजाला
व्हीलचेयर फेंसिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आगरा के देवेंद्र ने एक बार फिर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। ये चैंपियनशिप छह नवंबर से इटली में होने जा रही है। 
विज्ञापन


आगरा में अछनेरा के गांव सांधन में साधारण परिवार में जन्मे देवेंद्र व्हीलचेयर फेंसिंग के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक चार विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 54 है। नेशनल लेवल पर उनके नाम अब तक पांच स्वर्ण पदक, चार रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक थे।
विज्ञापन


शनिवार 28 अक्टूबर को हरियाणा के करनाल में संपन्न हुई 10वीं नेशनल व्हीलचेयर फेंसिंग चैंपियनशिप में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही देवेंद्र ने नेशनल चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया। इसके साथ ही उनके पदकों की संख्या 14 हो गई। देवेंद्र पहले भी व्हीलचेयर फेंसिंग में भारत के नंबर एक तलवारबाज बनने का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में देवेंद्र ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप जीतने के साथ ही उनका चयन इटली में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए वे 5 नवंबर को रवाना हो जाएंगे। प्रतियोगिता छह नवंबर से 12 नवंबर तक होगी।

यूपी का लाल कर रहा हरियाणा का नाम रोशन

agra boy again become national champion
देवेंद्र - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस नेशनल चैंपियनशिप में देवेंद्र ने हरियाणा राज्य की ओर से प्रतिभाग किया था। पहले वे उत्तर प्रदेश के ही खिलाड़ी रहे। पिछली सरकारों में खेल के लिए कोई आर्थिक मदद न मिलने के कारण उन्होंने हरियाणा का रुख कर लिया। वर्तमान में वे हरियाणा के ही खिलाड़ी हैं। 

एक रिटायर्ड प्राइमरी शिक्षक के बेटे देवेंद्र ने अपनी मेहनत के दम पर ही ये मुकाम पाया है। बतौर देवेंद्र व्हीलचेयर फेंसिंग एक महंगा खेल है। यूपी से खेलने के दौरान इसका खर्च उन्होंने खुद ही वहन किया। वर्तमान में उनके परिवार की आय का साधन केवल कृषि है, ऐसे में बिना आर्थिक मदद के खेल को जारी रखना काफी मुश्किल था। इसी के चलते उन्होंने हरियाणा को चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed