{"_id":"5b052d6d4f1c1b1a5e8b6731","slug":"agra-bjp-mayor-attacked-party-mp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मेयर का अपनी पार्टी के ही सांसद पर हमला, कहा-पहले पार्षद का चुनाव लड़ें, तब करें बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मेयर का अपनी पार्टी के ही सांसद पर हमला, कहा-पहले पार्षद का चुनाव लड़ें, तब करें बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 23 May 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
सांसद चौधरी बाबूलाल, मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के प्रतिमा प्रकरण में दो खेमों में बंटती जा रही भाजपा में अब मेयर नवीन जैन ने फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल को निशाने पर लिया है।
उन्होंने कहा है कि चौधरी बाबूलाल को नगर निगम के नियमों की जानकारी नहीं है, वह पहले पार्षद का चुनाव लड़ें, तब बात करें।
इस पर बाबूलाल का जबाव आया, ‘मैं गली-मोहल्ले का चुनाव क्यों लड़ूं, मैं प्रदेश की राजनीति करता हूं, नवीन जैन जो कह रहे हैं, यह उनकी अपनी समझ है।’
मेयर नवीन जैन ने अपने सियासी तरकश से यह तीर शायद इसलिए चलाया, क्योंकि सोमवार को चौधरी बाबूलाल ने किसी का नाम लिए बगैर हमला किया था।

नगर निगम अागरा
- फोटो : अमर उजाला
इशारा नवीन जैन की तरफ था। उन्होंने कहा था कि उनके अनुयायी अपने संसाधनों से नगर निगम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगा देंगे, जो लोग विरोध कर रहे हैं,
उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। दरअसल, यह सारा बखेड़ा खड़ा हुआ है उत्तर सीट से भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के पत्र से।
उन्होंने शासन को लिखा था कि नगर निगम में लगी बाबा साहब की दो प्रतिमाओं में से एक को हटाकर उसके स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगवा दी जाए।
इसके बाद भाजपाई दो खेमों में बंट गए हैं। एक तरफ चौधरी बाबूलाल, जगन प्रसाद गर्ग खड़े नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर सांसद राम शंकर कठेरिया और मेयर नवीन जैन हैं।

अपनी ढपली अपना राग
- जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि बाबा साहब की एक प्रतिमा नगर निगम से हटाकर कहीं और लगाई जाए, उसकी जगह निगम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाई जाए।
- चौधरी बाबूलाल का कहना है कि अगर प्रशासन नगर निगम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा नहीं लगवाता है, तो उनके अनुयायी अपने संसाधनों से लगवा देंगे।
- मेयर नवीन जैन का जवाब है कि निगम से बाबा साहब की प्रतिमा नहीं हटेगी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा निगम में नहीं, शहर में कहीं और प्रमुख स्थान पर लगेगी।