फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bjp make plan for lok sabha election

2019 के चुनाव में जीत के लिए भाजपा का है ये प्लान, इनके कांधों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 18 Apr 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 Apr 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
agra bjp make plan for lok sabha election
भाजपा कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने 2019 के चुनाव को देखते हुए सभी जिलों और महानगर में घर-घर जाकर संपर्क करने की योजना बनाई है। जयपुर हाउस कार्यालय पर बैठक में इस बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


मथुरा से आए ब्रज क्षेत्र के मंत्री डा. डीएन गौतम ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती को पूरे महानगर में समरसता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने के बाद नेतृत्व ने अलग कार्यक्रमों की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्वच्छता भारत पर्व के तहत सभी मंडलों के पार्कों, धार्मिक स्थलों, महापुरुषों की मूर्तियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ किया जाएगा। प्रभारी नवल तिवारी को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अप्रैल को सभी 15 मंडलों में होने वाले उज्ज्वला पंचायत नामक योजना के तहत लोगों के बीच शासन की सहायता से कार्यक्रम किए जाएंगे। योजना का जिन लोगों ने अभी तक लाभ नहीं लिया उनको लाभ दिलाया जाएगा। 
इसकी प्रभारी अर्चना अग्रवाल को बनाया गया है। दो अन्य कार्यक्रम पंचायतराज दिवस और आयुष्मान भारत दिवस 24 से 30 अप्रैल के बीच संजीव चौबे की देखरेख में होंगे। 

28 अप्रैल को वार्ड स्तर पर होने वाले ग्राम शक्ति अभियान नामक कार्यक्रम का प्रभारी दिनेश अगरिया को बनाया गया है। किसान कल्याण पर्व कार्यक्रम 2 से 5 मई के बीच जेडी शर्मा की देखरेख में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed